newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

“भोजपुरी में 20 बार प्यार होता…”, इशारों-इशारों में अक्षरा सिंह ने खेसारी लाल यादव को लपेटा!

Akshara Singh targeted Khesari Lal Yadav: इसपर अक्षरा कहती हैं कि उसे भोजपुरी सिनेमा में इसे प्यार कहते हैं, वो प्यार के लिए करते हैं। भोजपुरी सिनेमा में लोगों को 20 बार प्यार होता है। बता दें कि एक्ट्रेस ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन खेसारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें हर हिरोइन के साथ प्यार हो जाता है

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग टैलेंट के लिए भी जाना जाता है। उनकी फिल्में फैंस को खूब पसंद आती हैं लेकिन अपनी फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि अक्षरा सिंह का पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ता रहा था। एक इंटरव्यू में खुद खेसारी ने ये बात कबूली थी कि उनका और अक्षरा सिंह का अफेयर था, हालांकि अब बिना नाम लिए अक्षरा ने खेसारी लाल यादव पर तंज कसा है, तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

खेसारी पर साधा निशाना

अक्षरा सिंह को हाल ही में हिंदी रश के पॉडकास्ट में देखा गया,अक्षरा सिंह ने सवाल किया गया कि क्या वाकई भोजपुरी सिनेमा में कॉम्प्रोमाइज होता है और क्या ये सही हैं। इसका जवाब देते हुए अक्षरा कहती है कि ये आप पर निर्भर करता है कि आप कॉम्प्रोमाइज करना चाहते है या नहीं..। अगर आप चाहोगे तो ये सब होता रहेगा, अगर आप नहीं करना चाहते तो दुनिया में कोई ताकत आपको ये करने पर मजबूर नहीं कर पाएगी। जिसके बाद उनसे सवाल होता है कि उन लोगों का क्या जो च्वाइस देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


भोजपुरी सिनेमा में सबको प्यार हो जाता है- अक्षरा सिंह

इसपर अक्षरा कहती हैं कि उसे भोजपुरी सिनेमा में इसे प्यार कहते हैं, वो प्यार के लिए करते हैं। भोजपुरी सिनेमा में लोगों को 20 बार प्यार होता है। बता दें कि एक्ट्रेस ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन खेसारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें हर हिरोइन के साथ प्यार हो जाता है, क्योंकि वो हीरोइन के साथ समय बिताते हैं और फीलिंग आ जाती है।  इस बयान को लेकर खेसारी की खूब किरकिरी हुई थी।