newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy B’Day: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का 46वां जन्मदिन आज ,फिल्म ‘कंपनी’ से हिंदी सिनेमा में की एंट्री

Happy B’Day: एक्टर हिंदी सिनेमा के साथ-साथ तमिल,तेलुगु,मलयालम और कन्नड़ में अपनी एक्टिंग का झंडा लहरा चुके है। आईए अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर जानते है उनके बारे कुछ खास बातें

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद के आंध्र प्रदेश में हुआ था। विवेक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते है। एक्टर का नाम विवेकानंद ओबेराय है लेकिन दुनिया इन्हें विवेक ओबेराय के नाम से जानती है। अभिनेता आज 46 साल के हो गए है। विवेक के पिता का नाम सुरेश ओबेरॉय है। एक्टर हिंदी सिनेमा के साथ-साथ तमिल,तेलुगु,मलयालम और कन्नड़ में अपनी एक्टिंग का झंडा लहरा चुके है। आईए अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर जानते है उनके बारे कुछ खास बातें-

विवेक के करियर की शुरुआत

साल 2002 में रिलीज गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘कंपनी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें दो बार फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया था। जिसके बाद विवेक को लीड एक्टर के रोल मिलने लगे थे। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। विवेक ओबेराय फिल्मों मे अभिनय करने के साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते है।

एक्टर को है गाड़ियों का शौक

विवेक ओबेरॉय के पास खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम मेगा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस है। इसके साथ ही विवेक ओबेरॉय ने साल 2017 में छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवानों के परिवार को महाराष्ट्र ठाणे के पास फ्लैट भी दिए। उनके पास कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी भी है। इसके साथ विवेक गाड़ियों का भी शौक रखते है एक्टर के पास मर्सिडीज बेंस, ऑडी और रेज रोवर जैसी कई महंगी गाड़ियां है।