Tv Serials Update 8 Dec 2022: अक्षरा का बच्चा गिराने का फैसला लेगा अभिमन्यु तो ऋषभ के सामने प्रीता से शादी करने की बात कहेगा अर्जुन

Tv Serials Update 8 Dec 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु सभी घरवालों से कहता है कि वो अक्षरा की जिंदगी के साथ किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेगा। हर्ष उसे समझाने की कोशिश करता है कि एक बार बड़े डॉक्टर्स से मदद लेकर देखते हैं लेकिन अभिमन्यु मना कर देता है और ये सारी बातें अक्षरा सुन रही लेती है

Avatar Written by: December 8, 2022 12:09 pm

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि आरोही को पता चलता है कि वो मां नहीं बनने वाली है, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आती है और वो इस बात को नील से भी छिपाती है। वहीं अक्षरा गाना रिकॉर्ड नहीं कर पा रही है और वो घबराकर भाग जाती है।वहीं कुंडली भाग्य में  अर्जुन सारा इल्जाम अपने ऊपर ले लेता है और कहता है कि अंजलि ने ये सब उसके कहने पर कहा था। ऋषभ बेगुनाह साबित हो जाता है। जिसके बाद अंजलि अर्जुन से लड़ती है कि ऐसा क्यों किया।

AKSHARA.jpg1

अभिमन्यु से अपनी प्रेग्नेंसी की बात छिपाएगी अक्षरा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु सभी घरवालों से कहता है कि वो अक्षरा की जिंदगी के साथ किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेगा। हर्ष उसे समझाने की कोशिश करता है कि एक बार बड़े डॉक्टर्स से मदद लेकर देखते हैं लेकिन अभिमन्यु मना कर देता है और ये सारी बातें अक्षरा सुन रही लेती है और फिर अभिमन्यु को मनाने की कोशिश करती हैं लेकिन अभिमन्यु अपने फैसले पर अटल है। जिसके बाद अक्षरा एक सपना देखती है जिसमें वो बच्चे के साथ खेल रही होती है। अक्षरा रिकॉर्डिंग पर जाती है और उसके मन में वहीं बातें चल रही होती है और वो मां नहीं बन पाएगी। अक्षरा रिकॉर्डिंग नहीं कर पाती है और वहां से भाग जाती है। जिसके बाद वो बेहोश हो जाती है। हर्ष अक्षरा को बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचता है। जहां पता चलता है कि वो मां बनने वाली है। ये सुनकर हैरान और खुश हो जाती है। वो अभि को कुछ भी बताने से मना कर देता है।

RAKHI

ऋषभ के सामने प्रीता से शादी करने की बात करेगा अर्जुन

वहीं कुंडली भाग्य में अंजलि अर्जुन से गुस्सा करती है कि उसने ऐसा क्यों किया। अर्जुन कहता है कि प्रीता ने मुझसे कहा कि मैंने बदला लेने के लिए तुम्हारा इस्तेमाल किया है। ये मैं सह नहीं सकता, लड़ाई मेरी है और मैं उसे खुद हैंडल करूंगा। जिसके बाद राखी बताती है कि अर्जुन ने उसके कहने पर केस वापस लिया था, क्योंकि वो जानता है कि ऋषभ बेगुनाह है। प्रीता कहती है कि ये करने की क्या जरूरत थी। राखी गुस्सा करती है कि दोनों के इगो के चक्कर आज बात कोर्ट तक पहुंच चुकी है। इस चीज को हमें यही खत्म कर देना चाहिए। उधर अर्जुन नशे में चूर है और ऋषभ उससे मिलने के लिए आता है। अर्जुन नशे में कहता है कि मैंने ये सब प्रीता के लिए कहा, क्योंकि इसने मुझे चैलेंज किया था। अर्जुन करण को भी बीच में लेकर आता है लेकिन ऋषभ उसे ऐसा करने से रोकता है।जिसके बाद वो प्रीता से शादी करने की बात कहता है।