TV Serials Update 6 october 2022: अक्षरा को अकेला छोड़ कोर्ट से भागेगा अभिमन्यु तो अर्जुन करेगा ऋषभ की डील बर्बाद

TV Serials Update 6 october 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मनीष अक्षरा के साथ चलने की बात करता है लेकिन वो मना कर देती है। आरोही कहती है कि कोर्ट जा रही है क्या पार्टी करने। अक्षरा इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहती है कि इससे तुझे क्या।

Avatar Written by: October 6, 2022 12:33 pm

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल  ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा और अभिमन्यु दोनों दुखी होकर नाचते हैं और परिवार वालों के सामने अपने दुख को छिपाने की कोशिश करते हैं। दोनों की मुलाकात आज कोर्ट में होगी। वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता अर्जुन से सवाल करती है कि बीमार होने वाली बात उसे कैसे पता। वो कहता है कि बिजनेस शुरू करने से पहले सामने वाले के बारे में सारी बातें जानना जरूरी होता है।

कोर्ट जाने में अभिमन्यु की हालत होगी खराब

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मनीष अक्षरा के साथ चलने की बात करता है लेकिन वो मना कर देती है। आरोही कहती है कि कोर्ट जा रही है क्या पार्टी करने। अक्षरा इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहती है कि इससे तुझे क्या।वहीं अभिमन्यु अकेले कोर्ट जाने से डरता है और हर्ष को साथ लेकर आता है। हर्ष नहीं चाहता है कि दोनों का तलाक हो इसलिए वो जानबूझकर एक्सीडेंट करवा देता है और मजबूरन अभिमन्यु को अक्षरा के साथ गाड़ी में भेज देता है। इस दौरान भी दोनों के बीच बहस होती है लेकिन कोर्ट में जाने से दोनों के पैर कांपते हैं। अभिमन्यु वॉशरूम का बोलकर गायब हो जाता है और कॉउंसलर के पास नहीं पहुंचता है जिससे अक्षरा परेशान हो जाती है।

पृथ्वी को पकड़ेगा समीर

वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता ऋषभ का हाथ छोड़ने से इनकार करती है और कहती है कि वो उसका पति है। लेकिन अर्जुन कहता है कि प्रीता को ऋषभ का हाथ छोड़ना होगा क्योंकि वह उसका बिजनेस पार्टनर है। दोनों के बीच बहस होती है। प्रीता कहती है कि उसके पास अपने पति से बात करने के लिए कुछ जरूरी है तो अर्जुन कहता है कि उसे हॉल में बिजनेस से जुड़ा प्रोजेक्ट पेश करना है जिसकी वजह से ये पार्टी रखी गई है तभी ऋषभ प्रीता का हाथ छोड़ अर्जुन के साथ चला जाता है।  इस बीच, गुंडा राजा और उसके दोस्त पृथ्वी से मिलते हैं और उसे बताते हैं कि उन्होंने शर्लिन को ऋषभ के साथ कैसे देखा। पृथ्वी को शर्लिन पर गुस्सा आता है लेकिन वो सिर्फ अर्जुन से बदला लेने के विचार के बारे में सोचता है। तभी समीर पृथ्वी को पकड़ लेता है। पृथ्वी बहाना बनाता है कि वो लुथरार्स को अर्जुन से बचाने के लिए आया है।

Latest