‘कहानी घर घर की’ के एक्टर सचिन कुमार का 42 साल की उम्र में हुआ निधन
टीवी के मशहूर अभिनेता और अक्षय कुमार के कजिन सचिन कुमार का निधन हो गया। 15 मई को उन्होंने 42 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके देहांत की जानकारी फिल्म समीक्षक और राइटर सलिल अरुण कुमार सेंड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है।
नई दिल्ली। टीवी के मशहूर अभिनेता और अक्षय कुमार के कजिन सचिन कुमार का निधन हो गया। 15 मई को उन्होंने 42 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके देहांत की जानकारी फिल्म समीक्षक और राइटर सलिल अरुण कुमार सेंड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है।
उन्होंने शुक्रवार की रात अपने इंस्टाग्राम पर सचिन की एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट भी लिखा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”हमने साथ काम किया और अब किसी से पता चला कि आप अब नहीं हो! ये खबर चौंका देने वाली हैं।”
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका निधन मुंबई में उनके निवास पर ही हार्ट अटैक की वजह से हुआ। बता दें, एक तरफ देश में कोरोना वायरस से लगातार हो रहीं मौतों से लोग घबराए हुए हैं, तो वहीं दूसरी और अभिनय जगत पर मानों भूचाल सा आया हुआ है।
इससे पहले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर का निधन भी हाल ही में हुआ था। ये दोनों अभिनेता कैंसर की लड़ाई लड़ते-लड़ते दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान और ऋषि दोनों की हुई अचानक मृत्यु ने पूरे बॉलीवुड को अंदर से तोड़ दिया है।