newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Movie: भोजपुरी फिल्म ‘गुंडा’ से पॉपुलर हुए एक्टर विनोद यादव को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से मिला कीमती तोहफा, जानें पूरी डिटेल

Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा जगत के उभरते हुए सितारे विनोद यादव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। बेहद कम समय में विनोद ने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। पहली ही फिल्म ‘गुंडा’ में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से विनोद ने सबको हैरान कर दिया था।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा जगत के उभरते हुए सितारे विनोद यादव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। बेहद कम समय में विनोद ने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। पहली ही फिल्म ‘गुंडा’ में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से विनोद ने सबको हैरान कर दिया था। आपको बता दें कि हाल ही में विनोद को उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से एक फिल्म का ऑफर भी मिल गया है। ये भोजपुरी स्टार जल्द ही रत्नाकर कुमार की आगामी फिल्म में दिखाई देंगे। हालांकि, इस फिल्म के नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है और न ही उनके अपोजिट एक्ट्रेस के नाम को लेकर कोई जानकारी सामने आई है।

फिल्म में विनोद यादव का साथ भोजपुरी सिनेमा की बहुत ही मंझी हुई कलाकार देने वाली है। इस फिल्म को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड के तले बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगस्त के लास्ट वीक से शुरू हो जाएगी। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार विनोद के साथ नजर आएंगे। गौरतलब है कि अन्नी फिल्म्स के बैनर तले बनी विनोद यादव की दो फिल्में ‘कर्मपुत्र’, ‘बल और बलिदान’ के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है। बताया जाता है कि प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार को विनोद का अभिनय इतना ज्यादा पसंद आया कि उन्होंने एक्टर को फिल्म ऑफर कर दी और विनोद ने भी झट से फिल्म के लिए हामी भर दी। अभी फिल्म की कहानी पर काम किया जा रहा है। जल्द ही फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारियां भी सामने आ जाएंगी।

आपको बता दें कि विनोद यादव की ‘कर्मपुत्र’ का निर्देशन इकबाल बक्श ने किया है। वहीं बल और बलिदान को आनंद डी गहतराज के डायरेक्शन में बनाया गया है। दोनों ही फिल्मों का फर्स्ट लुक और ट्रेलर जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किये जाने की उम्मीद है।