नई दिल्ली। पठान फिल्म के मेकर्स ने जब से बेशर्म रंग गाने को रिलीज किया हैं तब से पठान फिल्म को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैं। बेशर्म रंग गाने में दीपिका के भगवा रंग की बिकनी पहनने को लेकर हंगामा शुरु हुआ था, जिसके बाद यूजर्स पठान फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे थे। सोशल मीडिया दो गुट में बदल गया था जहां एक तरफ पठान फिल्म को लेकर विवाद चल रहा था तो वहीं कुछ ने इसमें दीपिका और शाहरुख का सपोर्ट भी किया। वहीं लोगों में पठान फिल्म को लेकर इतना गुस्सा देखने को मिला की यूजर्स ने दीपिका की फीफा वर्ल्ड कप के दौरान पहने कपड़े को लेकर भी एक्ट्रेस को आड़े हाथ लिया, और उन्हें काफी खरी-खोटी भी सुनाया। वहीं इसी बीच पठान फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म के दूसरे गाने को रिलीज करने का एलान किया हैं।
#JHOOMEJOPATHAAN releasing on December 22nd#JHOOMEJOPATHAAN pic.twitter.com/dD9ptOfHsw
— SRK ROYAL’S GANGAVATHi (@SRKRGFC) December 20, 2022
पठान का दूसरा गाना हुआ आउट
दरअसल, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान का दूसरा गाना जल्द ही रिलीज होने वाला हैं जिसका पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया हैं। इस गाने के बोल ”झूम जो पठान” हैं, जिसे 22 दिसंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा। जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण काफी अच्छे लग रहे हैं। जहां दीपिका ने ब्लैक आउटफिट पहना हैं वहीं शाहरुख व्हाइट शर्ट में हॉट अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक येलो कार के पास पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया हैं जिसे 25 जनवरी 2023 को सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा।
this sounds amazing i’m so happy ??❤️?❤️? #JhoomeJoPathaan #Pathaan pic.twitter.com/RJOliBn8iy
— navi. (@thoughtsofshah) December 20, 2022
झूमे जो पठान का फर्स्ट लुक
जहां एक ओर पठान फिल्म को लेकर देश का माहौल इतना गरमाया हुआ हैं वहीं मेकर्स का इस गाने को रिलीज करने का फैसला कितना सही साबित होता हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। क्या इस गाने का पहला लुक जारी कर दिया गया हैं। यह गाना आधुनिक फ्यूजन कव्वाली हैं और फिल्मों में दर्शाए गए दृश्यों को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया हैं जिसका वास्तविकता से कोई सरोकार नहीं हैं। इस गाने के फर्स्ट लुक के आते ही लोगों ने इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स कुछ यूं प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने इस गाने पर फनी लुक देते हुए लिखा रास्ते में चिंदी चोर बहिष्कार गैंग का एक और काम-
Another work for chindi chor boycott gang on the way ??#JhoomeJoPathaan pic.twitter.com/wNaatK0EZY
— ᵀʰᵒ̃ʳ (@iTweetStorm_) December 20, 2022
वहीं दूसरे यूजर ने भी इस गाने को ट्रोल करते हुए लिखा कि फिल्म का नाम पठान कम था जो गाने का नाम भी-
Chad SRK ??? #JhoomeJoPathaan pic.twitter.com/jEiUCjPqZD
— cheemrag (@itxcheemrag) December 20, 2022