newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tv Serials Update 25 January 2023: खुद अभिमन्यु को अपने पास बुलाएगी अक्षरा तो प्रीता से शादी के पीछे है अर्जुन की चाल

Tv Serials Update 25 January 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा को पैनिक अटैक आता है और वो बेहाल हो जाती है। अभिमन्यु उसे संभालने की कोशिश करता है और गाना गाने के लिए कहता है लेकिन अक्षरा गाना नहीं गाती। अभिमन्यु पानी लेकर आता है।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभिनव अभिमन्यु को शादी का खाना टेस्ट कराता है और उसमें शकरकंदी होती है। अक्षरा देख लेती है और उसे खाने से मना करती है। वो कहती है कि पहाड़ी शकरकंदी सभी को शूट नहीं करती हैं। वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन प्रीता से कहता है कि अगर वो उससे शादी करने को राजी हो जाएगी, तो वो घर नहीं छीनेगा। प्रीता हां कर देती है। ये सुनकर ऋषभ और अंजलि सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। ऋषभ को लगता है कि अर्जुन सही नहीं है।

अक्षरा की लव स्टोरी सुन परेशान हुआ अभिमन्यु

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा को पैनिक अटैक आता है और वो बेहाल हो जाती है। अभिमन्यु उसे संभालने की कोशिश करता है और गाना गाने के लिए कहता है लेकिन अक्षरा गाना नहीं गाती। अभिमन्यु पानी लेकर आता है। उससे पहले ही अभीर आकर माउथ ऑर्गन बजाता है, जिससे अक्षरा शांत हो जाती है। तभी अभिमन्यु वहां से निकल जाता है। जिसके बाद मुस्कान के कहने पर अभिनव अपनी फेक लव स्टोरी सुनाता है और बातों ही बातों में अपनी दिल का रख देता है। हालांकि अभिमन्यु दोनों की लव स्टोरी सुनकर पगला जाता है। वो सोचता है कि अक्षरा कैसे इतनी जल्दी मूव ऑन कर गई और प्यार भी कर लिया। अभिमन्यु भी फैसला करता है कि वो भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाएगा। अपकमिंग एपिसोड में अभिनव का एक्सीडेंट हो जाता है तो अक्षरा सीधा अभिमन्यु को फोन मिला देती है।

प्रीता से शादी के पीछे है अर्जुन की चाल

वहीं कुंडली भाग्य में ऋषभ राखी को समझाने की कोशिश करता है कि वो जो कर रही है गलत है। राखी कहती है कि प्रीता का सुहाग वापस आ गया है और अब ये शादी होकर रहेगी। उधर अंजलि को पछतावा हो रहा है कि अगर वो अर्जुन को घर टेकओवर करने के लिए नहीं कहती तो वो कभी प्रीता को शादी के लिए नहीं कहता और न ही प्रीता अर्जुन से शादी के लिए हां करती। प्रीता राखी से कहती है कि ये पता लगाना होगा कि अर्जुन अपना सच क्यों नहीं बता रहा है। राखी कहती है कि बेटा एक तू ही है जो मेरा साथ दे रही है। घर का कोई भी शख्स मेरा यकीन नहीं कर रहा है। उधर पृथ्वी को इस बात का पता चलता है कि प्रीता ने अर्जुन से शादी करने के लिए हां कर दी है। जिसे वो अर्जुन की चाल समझता है। उधर अर्जुन प्रीता के पास फोन करता है और ऋषभ से तलाक लेने के लिए कहता है। राखी कहती है कि वो तलाक कराकर ही दम लेगी।