
नई दिल्ली। भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल अक्षरा सिंह हैं। एक्ट्रेस इन दिनों निरहुआ के साथ अपनी फिल्म 4 फेरे 7 वचन की शूटिंग कर रही हैं जिसका पहला पोस्टर सामने आ चुका है। फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे भी दिख रही हैं और फिल्म में अक्षरा सिंह का भी अच्छा खासा रोल कर रही हैं लेकिन इसी बीच अक्षरा ने होली और रंग को लेकर बहुत फनी वीडियो शेयर की हैं, तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या खास शेयर किया है।
View this post on Instagram
होठों पर लिपस्टिक लगाकर बैचेन किया फैंस
अक्षरा सिंह ने हमेशा की तरह अपना इंस्टा अपडेट किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ऑरेंज कलर की ड्रेस में दिख रही हैं और अपने होठों पर बड़े ही सेसी अंदाज में लिपस्टिक लगा रही हैं। एक्ट्रेस वीडियो में क्यूटनेस के साथ पाउट भी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा-दिल से होली खेलो, लेकिन रंग तो सही चूज करो! ..कौन कहता है कि सिर्फ गुलाल से ही मस्ती हो सकती है?। फैंस को अक्षरा सिंह का वीडियो काफी मजेदार लग रहा है। एक यूजर ने लिखा- बहुत बहुत खूबसूरत हो..आपकी खूबसूरती ऐसे ही बनी रहे।
View this post on Instagram
यूजर्स ने की तारीख
एक दूसरे यूजर ने लिखा- शुद्ध सौंदर्य का सच्चा उदाहरण। एक अन्य ने लिखा- इसमें कोई शक नहीं है कि अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री हैं। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। काम की बात करें तो अक्षरा सिंह का होली सॉन्ग रंग डाली पिया बहुत पसंद किया जा रहा है। गाने पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा जोगीरा सा रा रा, कवना खेत के मुनई, ललका रंग, जैसे गाने भी रिलीज हो चुके हैं।