newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

होली के हुड़दंग में अक्षरा सिंह ने मारी बुलेट पर एंट्री, आंखो पर चश्मा चढ़ाए भांग गटक गईं एक्ट्रेस, देखते रह गए विशाल!

Akshara Singh Latest Holi Special Song: अक्षरा के रंग में रंगे विशाल एक्ट्रेस को अपनी बाहों में भर लेते हैं। गाने के टीजर में अक्षरा और विशाल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। दोनों के बीच का इतना हॉट रोमांस देखकर फैंस अब इस गाने के फुल वीडियो के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे टॉप की एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। भोजपुरी जगत में एक्ट्रेस के नाम का डंका बजता है। अक्षरा सिंह जहां भी जाती हैं उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा के फैंस उनके नए गानों और फिल्मों का इंतजार करते रहते है पिछले दिनों अक्षरा के एक से बढ़कर एक होली स्पेशल गाने रिलीज किये गए हैं। ऐसे में आज अक्षरा सिंह के गाने ”जोगीरा सा रा रा रा रा” का टीजर रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

आज अक्षरा सिंह के एक और होली स्पेशल गाने ”जोगीरा सा रा रा रा” का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ टीवी स्टार विशाल आदित्य सिंह नजर आ रहे हैं। टीजर में सफ़ेद घाघरे और चोली में अक्षरा विशाल संग रोमांस फरमाती नजर आ रही हैं। गाने के इंट्रो में विशाल जहां ढोल बजा रहे हैं कि तभी धाकड़ अंदाज में अक्षरा आंखों पर काला चश्मा लगाए बुलेट पर एंट्री लेती हैं। भांग का ग्लास उठाती हैं और भांग गटक कर जाती है। इसके बाद मुट्ठी में गुलाल भरकर विशाल पर डालती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

अक्षरा के रंग में रंगे विशाल एक्ट्रेस को अपनी बाहों में भर लेते हैं। गाने के टीजर में अक्षरा और विशाल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। दोनों के बीच का इतना हॉट रोमांस देखकर फैंस अब इस गाने के फुल वीडियो के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें कि ये गाना 27 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।

इस गाने को अक्षरा सिंह और सुगम सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक लक्ष्मीकांत एलके ने दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा के पिछले दिनों कई होली स्पेशल गाने रिलीज किये जा चुके हैं। इसके अलावा जल्द ही अक्षरा सिंह दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ संग भोजपुरी फ़िल्म चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी।