नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। यूपी-बिहार ही नहीं पूरे देश में अक्षरा सिंह की लोकप्रियता देखने को मिलती है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भी 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने अपनों कुछ लेटेस्ट तस्वीर शेयर कि है, चलिए जानते हैं क्या है इसमें खास!
अक्षरा सिंह ने शेयर की लेटेस्ट फोटोज़:
अक्षरा सिंह ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा ऑफ़ व्हाइट खूबसूरत सूट में नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप आये खुले बाल एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चाँद लगा रहे हैं।
बारिश के मौसम में पानी में छम-छम करते अक्षरा सिंह ने अपनी एक वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा अपने हालिया रिलीज गाने “तुमसे मिलने आई हैं ये बूंदें बरसात की” पर अदाओं के जलवे दिखा रही हैं। हवा में लहराती जुल्फें एक्ट्रेस की खूबसूरती में इजाफा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म ”रुद्रा-शक्ति” का ट्रेलर रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह के साथ इस फिल्म में एक्टर विक्रांत नजर आ रहे हैं। अक्षरा की ये फिल्म सावन के महीने में रिलीज की जाएगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं।