newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tera Suit song: अली गोनी और जैस्मिन भसीन का गाना रिलीज होते ही छाया, फैंस को पसंद आई केमिस्ट्री 

Tera Suit song: अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) का नया गाना ‘तेरा सूट’ (Tera Suit song out) आउट हो गया है। रिलीज होते ही ये गाना छा गया है। टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।

नई दिल्ली। अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) का नया गाना ‘तेरा सूट’ (Tera Suit song out) आउट हो गया है। रिलीज होते ही ये गाना छा गया है। टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद आ रही है। फैंस इस गाने पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

tera suit

गाने को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और इसे 2.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि ये गाना होली स्पेशल है। अली और जैस्मिन दोनों अनूठे अंदाज में होली खेलते नजर आ रहे हैं। रिलीज होने के बाद ये गाना ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। यूट्यूब पर भी ये गाना ट्रेंडिंग में है।

tera suit

‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) के लव बर्ड्स अली और जैस्मिन की जोड़ी काफी फ्रेश है और दोनों की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है ऐसे में इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री और जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। साथ ही इस गाने के लिए टोनी कक्कड़ की तारीफ भी हो रही है। यहां देखिए किसने क्या कहा-