newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Alia Bhatt Baby Shower: जल्द होने वाला है आलिया भट्ट का बेबी शावर, खास तैयारियों के साथ इन स्टार्स को भेजा जाएगा न्यौता

Alia Bhatt Baby Shower: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया का बेबी शावर काफी शानदार होने वाला है और उसके लिए खास प्लानिंग सासू मां नीतू कपूर और मां सोनी राजदान कर रही हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के क्यूट एंड रोमांटिक कपल्स की लिस्ट में शुमार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को जल्द ही माता-पिता बनने का सुख मिलने वाला है। ये बात तो सभी जानते हैं कि आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर दी थी। एक्ट्रेस इन दिनों ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी हैं और हमेशा काम पर ही देखी जा सकती है। आलिया को कई बार पब्लिक प्लेस और इवेंट्स में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया है। अब खबरे हैं कि जल्द ही आलिया का गोद भराई की रस्म होने वाली है और उसे उनकी सासू मां नीतू कपूर और मां सोनी राजदान प्लान कर रही हैं।

बेबी शावर की तैयारियां जोरों पर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया का बेबी शावर काफी शानदार होने वाला है और उसके लिए खास प्लानिंग सासू मां नीतू कपूर और मां सोनी राजदान कर रही हैं। खबर है कि बेबी शावर में सिर्फ और सिर्फ लेडीज होने वाली हैं। बेबी शावर मुंबई में ही होगा लेकिन कहां होगा इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेबी शावर में बॉलीवुड से कई स्टार्स शामिल होने वाले हैं। जिसमें आकांक्षा रंजन सिंह, श्वेता बच्चन,करीना कपूर खान,शाहीन भट्ट,नव्या नंदा,आरती शेट्टी समेत कई दोस्त और करीबी लोग शामिल हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ?☀️ (@aliaabhatt)

फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का कलेक्शन

काम की बात करें तो आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में 9 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर भी है। ये पहली बार है जब रणबीर और आलिया ने एक साथ स्क्रीन शेयर की हो। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने मात्र तीन दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है और हर दिन फिल्म नए रिकॉर्ड्स बना रही हैं। बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट की भी घोषणा हो चुकी है। हालांकि दूसरा पार्ट कब रिलीज होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।