newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Alia Ranbir Wedding: आलिया अपनी शादी में संभालेंगी कपूर खानदान की विरासत, सास नीतू से ब्राइडल टिप्स भी लेंगी एक्ट्रेस

Alia Ranbir Wedding: अपनी ससुराल केे मान-सम्मान का ख्याल रखने के लिए और उस परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में आलिया भी कपूर खानदान की परंपरा और रीति-रिवाजों को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आलिया बॉलीवुड पर कई सालों से राज करने वाले कपूर खानदान की बहू बनने जा रही हैं। ऐसे में जाहिर है, उन्हें वहां के तौर-तरीकों से वाकिफ होना पड़ेगा। खबर है, दोनों उन सारे रीति-रिवाजों को फॉलो करेंगे, जो नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने अपनी शादी में किया था। इन दोनों की शादी में हर वो रस्म निभाई जाएगी जो नीतू और ऋषि की शादी में निभाई गई थी। शादी के बाद लड़के और लड़की की जिंदगी में काफी बदलाव आते हैं। लेकिन ये बदलाव लड़की के हिस्से में ज्यादा आते हैं, क्योंकि उस पर अपनी ससुराल केे मान-सम्मान का ख्याल रखने के लिए और उस परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में आलिया भी कपूर खानदान की परंपरा और रीति-रिवाजों को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अभिनेत्री को कपूर खानदान के गहने भी सौंपे जाएंगे। नीतू कपूर अपनी होने वाली बहू आलिया को वही गहने देने वाली है, जो उन्हें उनकी सास कृष्णा राज कपूर ने दिए थे। नीतू ने अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर को उनकी शादी पर भी ये जूलरी दी थी। अब वो इसे रिद्धिमा से लेकर आलिया को देंगी। आलिया का फैशन सेंस जबरदस्त है, जिसकी वजह से सब उनका वेडिंग लुक जानने के लिए बेताब हैं। इसके अलावा ये भी सुनने को मिल रहा है कि वो अपने ब्राइडल लुक के लिए  नीतू कपूर से टिप्स भी लेंगी।

मिली जानकारी के अनुसार, आलिया और रणबीर मुंबई के चेंबूर में स्थित कपूर फेमिली के पुश्तैनी घर आरके हाउस में सात फेरे लेंगे। साल 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी भी यहीं हुई थी। शादी के बाद उन्होंने गुरुद्वारे में लंगर भी चलाया था। बता दें, एक्ट्रेस के अंकल रॉबिन भट्ट ने शादी की तारीख कन्फर्म करते हुए बताया कि रणबीर और आलिया 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे, जबकि 13 को उनकी मेंहदी रखी जाएगी।