newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kantara: कांतारा के साथ कन्नड़ा फिल्म इंडस्ट्री की ये मूवी भी देख लीजिए जो OTT पर मौजूद हैं, सिनेमाघर में दर्शकों ने किया था खूब पसंद

Kantara: कांतारा के साथ कन्नड़ा फिल्म इंडस्ट्री की ये मूवी भी देख लीजिए जो OTT पर मौजूद हैं, सिनेमाघर में दर्शकों ने किया था खूब पसंद कन्नड़ा इंडस्ट्री की फिल्म गरुड़ा गामना, वृषभा वाहना और 777 चार्ली फिल्म जरूर देखनी चाहिए। ये तीनों फिल्म आप कहां देख सकते हैं यहां हम वही बताने आये हैं।

नई दिल्ली। कन्नड़ा इंडस्ट्री में एक फिल्म रिलीज़ हुई है जिसका नाम है कांतारा (Kantara)। इस फिल्म ने बहुत सारा नाम कमाया है और कमा रही है। हर तरफ से दर्शकों से ये फिल्म प्रशंसा बटोर रही है। कांतारा फिल्म जहां दर्शकों को पसंद आ रही है वहीं ये फिल्म अच्छा बिजनेस भी कर रही है। कन्नड़ा इंडस्ट्री ने हमें कुछ अच्छी फिल्में बीते कुछ महीने में दी है। अगर आपने कांतारा अब तक नहीं देखी है तो उस फिल्म को जाकर सिनेमाघर में देख सकते हैं। सिनेमाघर में हिंदी और अन्य भाषा में ये फिल्म देखने को मिलेगी। इसके अलावा अगर आपको केजीएफ फिल्म पसंद आई है तो आपको कांतारा और उसके साथ ही कन्नड़ा इंडस्ट्री की फिल्म गरुड़ा गामना, वृषभा वाहना और 777 चार्ली फिल्म जरूर देखनी चाहिए। ये तीनों फिल्म आप कहां देख सकते हैं यहां हम वही बताने आये हैं।

कांतारा (Kantara)

कांतारा फिल्म आज हर जगह छाई हुई है और उस फिल्म की चर्चा चारो तरफ है। जो भी इस फिल्म को देख रहा है उसे एक अलग तरह का अनुभव भी हो रहा है और उसे एक नए प्रकार का सिनेमा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने कुछ ही दिन में 80 करोड़ रूपये का बिजनेस कर लिया है। फ़िलहाल ये फिल्म कन्नड़ा, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में सिनेमाघर में लगी है जहां जाकर आप इसे देख सकते हैं।

गरुड़ा गामना वृषभा वाहना (Garuda Gamana Vrishbha Vahana)

कांतारा फिल्म की चर्चा है लेकिन कन्नड़ा फिल्म इंडस्ट्री ने इसके अलावा और भी फिल्में बनाई हैं जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए। अगर आपने गरुड़ा गामना वृषभा वाहना नाम का फिल्म नहीं देखा है तो केजीएफ और कांतारा के जैसे ही आप एक और फिल्म छोड़ रहे हैं। जो एक जबरदस्त फिल्म है। अगर आपको केजीएफ पसंद आई है तो गरुड़ा गामना वृषभा वाहना फिल्म भी बेहद पसंद आने वाली है। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसकी सिनेमाटोग्राफी, बैकग्राउंड म्यूजिक, कहानी और स्टाइल सब अच्छी है। आप जब भी इसे देखेंगे तो एक पल के लिए भी आंख आप हटा नहीं पाएंगे। इस फिल्म में भी कांतारा के ऋषभ शेट्टी ने काम किया है। इसका हिंदी वर्जन तो रिलीज़ नहीं हुआ है लेकिन मलयालम भाषा में हिंदी सबटाइटल के साथ आप इसे ज़ी 5 पर देख सकते हैं।

चार्ली 777 (777 Charlie)

कांतारा, केजीएफ की तरह कन्नड़ा इंडस्ट्री की ये फिल्म भी जब सिनेमाघर में आई तो इसने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस फिल्म को देखने के बाद भी सभी दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया थी। इस फिल्म में रक्षित शेट्टी ने काम किया है और उनके काम को भी लोगों ने पसंद किया है। इसे आप अमेज़ॉन प्राइम पर हिंदी में देख सकते हैं। जहां इसे हिंदी में रिलीज़ किया जा चुका है। अगर आप केजीएफ के शौकीन हैं तो आपको इन फिल्मों को भी जरूर देखना चाहिए जो आपको एक अलग अनुभव और नया सिनेमा देने वाली हैं।