मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। उन्होंने हाल ही में एक मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें महिला उस बच्चे को हंसाने के लिए जानबूझकर छींकती है, वहीं बच्चा उसकी छींक की आवाज सुनकर जोर-जोर से हंसता दिखता है।
अमिताभ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘बच्चे का वीडियो, उदासी भरे हालातों में, बदलाव के लिए थोड़ा हंस लीजिए।’
वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे को खाना खिलाते-खिलाते किस तरह उसकी मां को उसे हंसाने का एक बेहतरीन तरीका मिल जाता है। दरअसल इस दौरान मां को अचानक छींक आ जाती है, जिसे सुन बच्चा जोर-जोर से हंसने लगता है। इसके बाद वो महिला जानबूझकर नकली छींक छींकने लगती है। जिसे सुन बच्चे को और मजे आने लगते हैं और वो और ज्यादा हंसने लगता है। उसके साथ उसकी मां भी हंसती है और ऐसा करते हुए उसकी आंखों में पानी आ जाता है।
View this post on Instagram
Chale bhaiya gym .. baad mein milte hain .. gym yahin hai ghar ke bahar nahin
आपको बता दे कि इससे पहले शनिवार को अमिताभ ने अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए बड़े ही रोचक और मजाकिया अंदाज में लोगों से घर में रहने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था, ‘चलें भैया जिम, बाद में मिलते हैं, जिम यहीं है घर के बाहर नहीं।’