newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhajan Sopori Death: म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काल बनकर आया है ये साल, केके के बाद अब प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी का निधन

Bhajan Sopori Death: अब एक और चमचमाता सितारा हमारे बीच नहीं रहा है। फेमस संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी का निधन हो गया है। वो बीते काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे।

नई दिल्ली। ये साल म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काल बनकर आया है। केके को आज ही पंचतत्वों में विलीन किया गया था। फैंस के आंख के आंसू अभी सूखे भी नहीं थे कि अब एक और चमचमाता सितारा हमारे बीच नहीं रहा है। फेमस  संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी का निधन हो गया है। वो बीते काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। आज उन्होंने गुरुग्राम के निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। ये खबर सुनकर फैंस सदमे में हैं। लगातार होती मौतों से फैंस हैरान और परेशान दोनों हैं।

निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस

पंडित भजन सोपोरी फेमस संतूर वादक थे।उनका पूरा नाम भजन लाल सोपोरी था। संतूर वादक का जन्म श्रीनगर में साल 1948 में हुआ था। सिर्फ भजन सोपोरी नहीं बल्कि उनके पिता पंडित एसएन सोपोरी भी फेमस संतूर वादक थे। भजन लाल सोपोरी को बचपन से ही संगीत से प्यार था। अपने पिता और दादा एससी सोपोरी से शिक्षा लेकर उन्होंने संगीत के क्षेत्र में कदम रखा था। संगीत के अलावा भजन सोपोरी ने अंग्रेजी साहित्य में मास्टर्स डिग्री भी ली थी। इसके अलावा उन्होंने पश्चिमी शास्त्रीय संगीत की भी पढ़ाई की थी।

11 मई को हुआ था शिव कुमार पंडित का निधन

बता दें कि इससे पहले 11 मई को प्रसिद्ध सितार वादक शिव कुमार पंडित का निधन हुआ था। सितार वादक का निधन हार्ट अटैक की वजह हुआ था। शिव कुमार पंडित भारत के जाने-माने सितार वादक थे। उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका था। दिवंगत शिव कुमार को साल 1991 में पद्मश्री, 2001 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। खुद पीएम मोदी ने सितार वादक के निधन पर शोक जताया था। बता दें कि शिवकुमार पहले से ही कई बीमारियों से ग्रसित चल रहे थे। वो गुर्दे की समस्या से जुझ रहे थे।