newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anita Hassanadani: नागिन फेम अनीता हसनंदानी ने दिया बेटे को जन्म, डिलीवरी के बाद पहली फोटो आई सामने

Anita Hassanandani and Rohit Reddy welcomes a baby boy: नागिन फेम अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। मंगलवार को अनीता हसनंदानी ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी अनीता के पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।

नई दिल्ली। नागिन फेम अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। मंगलवार को अनीता हसनंदानी ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी अनीता के पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। बता दें टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी  कभी सौतन कभी सहेली (Kabhii Sautan Kabhii Sahelii ) और ‘ये है मोहब्बतें’ (Yeh Hai Mohabbatein) जैसी सीरियल में नजर आ चुकी है। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम एक तस्वीर शेयर की है जिसमें अनीता का बेबी बंप नज़र आ रहा है। वहीं रोहित उनके गाल पर किस कर रहे हैं। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में एक छोटे से बच्चे की ब्लू टीशर्ट टंगी हुई दिख रही है जिस पर लिखा है ‘It’s a boy’। वहीं रोहित के पोस्ट पर तमाम सेलेब्स कमेंट कर उन्हें पहली बार पेरैंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa)

इसी बीच रोहित द्वारा शेयर की गई अस्पताल के कमरे की फोटो वायरल हो गई है। इस फोटो में अनीता बिस्तर पर लेटी हुईं हैं और अपने पति रोहित का हाथ पकड़े हुए हैं, जो उनके बगल में बैठे हुए हैं। रोहित ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, “लव यू, बेबी। अब तक के सबसे खूबसूरत पल।”

Anita

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बेटा..मैं भी पैरेंट हूं। अनीता और रोहित आपको बधाइयां।” वहीं अंकिता लोखंडे ने लिखा, “अनीता और रोहित को हार्दिक बधाई। आप लोगों के लिए बहुत खुश हूं।” करणवीर बोहरा ने कमेंट किया, “वाह..बधाई!”

इनके अलावा मानवी गगरू, हिना खान, बरखा सेनगुप्ता, भारती सिंह, अंकिता भार्गव, अनिरुद्ध दवे, नकुल मेहता, किश्वर मर्चेंट, बानी जे, मधुरिमा तुली ने भी कपल को बधाइयां दीं हैं।

View this post on Instagram

 

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

बता दें कि अनीता हसनंदानी और रोहित ने सासल 2013 में शादी की थी। शादी के 8 साल बाद अनीता और रोहित पहली बार पेरैट्स बने हैं। अनीता ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सबको बताया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)