newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अंजना सिंह ने बेटी अदिति के साथ शेयर किया इमोशनल वीडियो, एक्ट्रेस को देखकर भर आएंगी आंखें

Anjana Singh Latest Video: अंजना सिंह के फोटोज और वीडियोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्ट्रेस भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रेगुलर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर अंजना सिंह ने अपनी एक रील वीडियो शेयर की है। तो चलिए बताते हैं क्या है इस वीडियो में खास!!

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अंजना की एक झलक पाने को बेक़रार रहता है। सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह के फोटोज और वीडियोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्ट्रेस भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रेगुलर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर अंजना सिंह ने अपनी एक रील वीडियो शेयर की है। तो चलिए बताते हैं क्या है इस वीडियो में खास!!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना सिंह ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो:

अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील शेयर की है। एक्ट्रेस का ये रील वीडियो बेहद ही भावुक कर देने वाला है। दरअसल, अंजना सिंह ने जो वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बेटी अदिति के साथ नजर आ रही हैं। ये वीडियो गंगा घाट की है जहां अंजना सिंह नाव पर बैठी हैं और उनकी गोद में उनकी बेटी अदिति बैठी हैं।

क्या है वीडियो में खास!

अंजना सिंह ने अपनी बेटी के साथ जो वीडियो शेयर की है उसके बैकग्राउंड में फिल्म ”मिस्टर एंड मिसेज माही” से सिंगर निति मोहन का हालिया रिलीज गाना तू है तो सेट किया है। इस वीडियो में अंजना के चेहरे पर उदासी साफ़ देखी जा सकती है। बता दें कि अंजना सिंह एक सिंगल मदर हैं। एक्ट्रेस ने साल 2013 में भोजपुरी सिंगर और एक्टर यश कुमार संग शादी की थी लेकिन साल 2018 में इनका डाइवोर्स हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

वर्क फ्रंट की बात करें तो अंजना सिंह हाल ही में फिल्म ”बड़े घर की बेटी” में नजर आईं थी। इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। अब एक्ट्रेस जल्द ही ”बड़की भाभी”, ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” और ”घर की मालकिन” जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।