
नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस इन दिनों काफी बिजी हैं क्योंकि उनकी फिल्म “बड़की भाभी” का 8 फरवरी यानी शुक्रवार के दिन वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। उसके अलावा वो पतोहिया हंटरवाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं लेकिन इसी बीच अंजना सिंह ने ट्रोलर्स की क्लास लगा दी है और वीडियो के जरिए जलने वालों को चेतावनी भी दी है। तो चलिए जानते हैं कि अंजना सिंह ने क्या पोस्ट किया है।
View this post on Instagram
प्यारी लगी अंजना सिंह
अंजना सिंह ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो कोस्टार नीलम वशिष्ठ के साथ दिख रही हैं। दोनों ही एक्ट्रेसेस पतोहिया हंटरवाली के सेट पर हैं और साड़ी में रील बना रही हैं। रील में एक्ट्रेस कहती हैं- लोगों का काम है जलना और हमारा है जलाना..तो जलो सालों…इसके बाद दोनों ही एक्ट्रेस एटीट्यूड के साथ पोज देती हैं। कैप्शन में अंजना कहती हैं- लोगों का काम है जलना…। फैंस को भी अंजना का ये अवतार काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- दीदी आप बहुत प्यारी हैं, मैंने आपकी हर 1 मूवी देखी है..। एक अन्य ने लिखा- वाह..गजब ऐसे ही लोगों की जलाते रहे और आगे बढ़े।
View this post on Instagram
टीवी पर देख पाएंगे फिल्म
काम की बात करें तो अंजना फिलहाल पतोहिया हंटर वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी और पूजा की फोटोज भी डाली थी। इसके अलावा अंजना की “बड़की भाभी” का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने वाला है। फिल्म को आप फ़िल्मची भोजपुरी के टीवी चैनल पर 8 फरवरी को शाम 5 बजे देख सकते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस की छोटकी दीदी और बड़की दीदी का भी ट्रेलर रिलीज हो चुका है और जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में भी दस्तक देने वाली है।