Shehnaaz Gill: शहनाज गिल की झोली में गिरी एक और फिल्म! सलमान के बाद इस बड़े स्टार के साथ करने वाली हैं स्क्रीन शेयर

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बिग बॉस 13 से मिली थी। जहां उनकी और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। एक्टर की मौत के बाद शहनाज ने काफी समय तक काम छोड़ दिया था।

Avatar Written by: July 18, 2022 2:36 pm

नई दिल्ली। एक्ट्रेस और मॉडल  शहनाज गिल सोशल मीडिया की क्वीन हैं जो किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस को ज्यादातर टाइम काम करते हुए ही स्पॉट किया जाता है। अब एक्ट्रेस को रविवार को भी काम करते हुए देखा गया। जहां उन्होंने मीडिया के सामने ऐसी बात कह दी जो उनके फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल एक्ट्रेस को महबूब स्टूडियो में देखा गया। जहां उनके फैंस ने उनपर फूलों की बरसात कर दी। तो चलिए जानते हैं कि आखिर शहनाज ने फैंस को कौन सी बड़ी खुशखबरी दी।

पिंक ड्रेस में नजर आईं एक्ट्रेस

महबूब स्टूडियो पहुंची एक्ट्रेस पिंक ड्रेस में नजर आई जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगी। फैंस एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। शहनाज के आते ही उनके फैंस ने उन पर फूलों की बरसात कर दी।  इसी दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि वो संजू बाबा के साथ अमेरिका जा रही हैं। ये बात सुनकर सभी फैंस हूटिंग करने लगते हैं। अब सवाल उठता है कि क्या सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली के बाद एक्ट्रेस की झोली में नई फिल्म आकर गिरी है। एक्ट्रेस संजय दत्त के साथ किस फिल्म में नजर आने वाली हैं, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।हालांकि एक्ट्रेस ने बातों ही बातों में ये तो बता दिया  है कि वो किस स्टार के साथ नजर आने वाली हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार शहनाज

बता दें कि शहनाज गिल को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बिग बॉस 13 से मिली थी। जहां उनकी और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। एक्टर की मौत के बाद शहनाज ने काफी समय तक काम छोड़ दिया था। हालांकि बीते साल उन्होंने दोबारा काम करने का फैसला लिया और जिंदगी जीने का फैसला लिया। अब एक्ट्रेस सलमान खान स्टारर फिल्म   ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।