newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anupama 21 November 2022: सड़क पर निकलेगा अनुज-अनुपमा का दम!, क्या बच पाएगी दोनों की जान, शो में आएगा महा ट्विस्ट

Anupama 21 November 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज और अनुपमा को रास्ते में एक लड़का और लड़की मिलते हैं जो घर से भागे हैं। अनुज और अनुपमा दोनों को लिफ्ट देते हैं और अपने साथ ले आते हैं।

नई दिल्ली। टीवी के टॉप सीरियल अनुपमा में रोजाना कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसे दर्शक शो से जुड़े रहते हैं और लगातार प्यार बरसाते रहते हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा कि पाखी शाह हाउस की कॉलोनी में जाकर बस गई है और अब शाह परिवार का जीना हराम कर रही है लेकिन अनुपमा को इस बारे में नहीं पता है। अपकमिंग एपिसोड में कुछ लोगों ने अनुज और अनुपमा पर हमला बोल दिया है। कुछ गुंडे दोनों को लुटने के लिए उनके सिर पर वार कर देते हैं।

पाखी करेगी समर से बदसलूकी

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज और अनुपमा को रास्ते में एक लड़का और लड़की मिलते हैं जो घर से भागे हैं। अनुज और अनुपमा दोनों को लिफ्ट देते हैं और अपने साथ ले आते हैं। रास्ते में आवारा लड़कों का ग्रुप हुडदंग मचाता है लेकिन अनुज और अनुपमा इग्नोर करते हैं जिसके बाद वो ढाबे पर खाना खाने के लिए रुकते हैं। वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस में पारितोष समर से अपनी गलतियों को सुधारने की बात कहता है। वो कहता है कि अब वो अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने का काम करेगा। दोनों पाखी के घर में मदद करने के लिए जाते हैं, जहां अधिक सारा काम कर रहा होता है। पाखी अपने दोनों ही भाइयों से बदसलूकी करती है।

आवारा लड़कों से भिड़ेगी अनुपमा

वहीं आवारा लड़कों का ग्रुप लड़की को घूर रहा होता है और तेज-तेज चिल्ला रहा होता है। जिसके बाद अनुज उन्हें चुप कराने की कोशिश भी करता है लेकिन अनुपमा उसे रोक लेती है। जिसके बाद लड़की अनुपमा को लेकर बाथरूम जाती है..। जहां लड़का बाहर ही खड़ा होता है और लड़की की फोटो क्लिक करने की कोशिश करता है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा लड़की को बचाने के लिए गुंडों से भिड़ जाती है और इसी दौरान गुंडे अनुज और अनुपमा को घायल कर देते हैं और लड़की को उठा कर ले जाते हैं।