newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arjun Kapoor On Shahrukh Khan : ‘शाहरुख खान भारत की पहचान नहीं हैं’ जब मीडिया के सामने अर्जुन कपूर ने उतार दी किंग खान की इज्जत

Arjun Kapoor On Shahrukh Khan : एक इवेंट में पहुंचे अर्जुन कपूर ने शाहरुख खान को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी जो बेहद अजीब थी। इवेंट में उनपर शाहरुख खान का हवाला देते हुए भारतीय संस्कृति और प्री मैरिटल सेक्स को लेकर सवाल दागे गए।

अर्जुन कपूर बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जिनके ऊपर स्टार किड होने और नेपोटिज़्म का टैग लगा है। अर्जुन कपूर उन एक्टर्स में से हैं जो अपने करियर और अपनी फिल्मों से अधिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहा करते हैं। कुछ लोग जहां उन्हें उनकी एक्टिंग को लेकर ट्रोल करते हैं वहीं पर्सनल लाइल और मलाइका अरोड़ा के साथ उनकी लव लाइफ पर भी उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ जाती है। हालांकि, कई बार अर्जुन इन चीजों पर कड़क जवाब भी दे जाते हैं। हाल ही में एक इवेंट में किसी ने अर्जुन से मल्टिपल पार्टनर्स के साथ प्री मैरिटल सेक्स को लेकर सवाल किया जिसके जवाब में अर्जुन ने कह दिया कि शाहरुख खान भारत की पहचान नहीं हैं। अर्जुन के इस बयान पर इस वक्त हंगामा मचा हुआ है। आइए जानते हैं पूरा कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।

शादी से पहले शारीरिक सम्बंध पर बोले अर्जुन कपूर

आपको बता दें कि एक इवेंट में पहुंचे अर्जुन कपूर ने शाहरुख खान को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी जो बेहद अजीब थी। इवेंट में उनपर शाहरुख खान का हवाला देते हुए भारतीय संस्कृति और प्री मैरिटल सेक्स को लेकर सवाल दागे गए। शाहरुख खान की कही बात ‘हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं और शादी (प्यार) भी एक ही बात करते हैं’ से जोड़ते हुए अर्जुन से कहा गया कि भारत में वन वुमन वाला कल्चर है, जहां शादी से पहले सेक्स नहीं किया जाता और एक से अधिक पार्टनर नहीं हो सकते, ये भारत की पहचान है। उनसे पूछा गया कि वह इन बातों को लेकर क्या सोचते हैं।

इसके अलावा इवेंट में मीडिया को अटेंड करते हुए अर्जुन ने कहा- शाहरुख खान का डायलॉग इंडिया का पहचान नहीं। अर्जुन ने पलट कर सवाल किया और पूछा कि देश के लिए ये आइडेंटिटी किसने बना दी। जिसपर रिपोर्टर ने कहा- शाहरुख खान ने। अर्जुन ने फौरन पलटकर (मजाक में) कहा- शाहरुख खान भारत की पहचान नहीं हैं। हालांकि अर्जुन कपूर ने शाहरुख खान को लेकर मजाक किया था लेकिन एंटरटेनमेंट मीडिया जगत में यह जवाब सुर्खियां बन गया।

जब अर्जुन से पूछा गया 18-20 साल की उम्र में आप प्यार के बारे में क्या समझते हैं?

इसके अलावा मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अर्जुन कपूर ने साफ शब्दों में कहा, ‘इससे पहले अगर आप बहुत जिज्ञासु हैं और लाइफ को खंगालना चाहते हैं, आप उससे पहले इंसान से सिर्फ मिलके ये निश्चय नहीं कर सकते कि इससे शादी होगी। 18-20 साल की उम्र में आप प्यार के बारे में क्या जानते हैं? कई बार आपको लगता है कि ये सच्चा है, फिर आपको एहसास होता है कि अपने करियर पर फोकस करना चाहिए या फिर इस रिलेशनशिप के साथ नहीं रहा जा सकता क्योंकि कुछ चीजें वर्कआउट नहीं हो रहीं, या अलाउड है, क्यों नहीं होगी? और जहां तक बात मल्टिपल पार्टनर्स की आती है तो ये कोई वीडियो गेम नहीं है। इसलिए अपना सवाल बदलिए तो जवाब ठीक मिलेगा।’

गौरतलब है कि शाहरुख खान इन दिनों अपने कुछ पुराने बयानों को लेकर और अपनी फिल्मों को लेकर लगातार ट्रोल हो रहे हैं। ऐसे में रिलेशनशिप को लेकर अर्जुन के इस बयान में शाहरुख का नाम बीच में आने से फैन्स को कुछ और ही बात लगी।