Bhojpuri Song: छठ पर्व के पावन अवसर पर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना “करा तानी पहिला बरतिया” हुआ रिलीज़

Bhojpuri Song: सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल ने भोजपुरी गीत ” करा तानी पहिला बरतिया ” का म्यूजिक वीडियो प्रकाशित किया है। इसमें उनके साथ उनकी को-स्टार एक्ट्रेस के रूप में श्वेता महारा नजर आ रही हैं।

Avatar Written by: October 20, 2022 9:44 am

नई दिल्ली। बिहार का महापर्व छठ पर्व नजदीक आ रहा है। इस खास दिन पर कई भोजपुरी स्टार्स ने कई गाने रिलीज करना शुरू कर दिए थे। इस कड़ी से आगे बढ़ते हुए, अरविंद अकेला कल्लू ने अभी-अभी छठ के सम्मान में बनाया गया एक बिल्कुल नया गीत रिलीज़ किया है। अरविंद अकेला कल्लू अपने शानदार गायन के लिए प्रसिद्ध हैं ,वे भोजपुरी में एक प्रमुख कलाकार है। उन्होंने कई लोकप्रिय ट्रैक के साथ संगीत उद्योग में योगदान दिया है। उनके हर गाने को उनके फेंज़ का भरपूर समर्थन मिलता है। उनके नए गाने का नाम है करा तानी पहिला बरतिया।

गाना सुनकर झूम उठेगा दिल

सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल ने भोजपुरी गीत ” करा तानी पहिला बरतिया ” का म्यूजिक वीडियो प्रकाशित किया है। इसमें उनके साथ उनकी को-स्टार एक्ट्रेस के रूप में श्वेता महारा नजर आ रही हैं। गाने का म्यूजिक वीडियो वाकई अनोखा है।गाने में ये दिखाया गया है कि अभिनेता की मां अस्वस्थ हैं और उनके जीवन की संभावना बेहद ही कम है। ऐसे में वह अपनी पत्नी के साथ छठ का व्रत रखते हैं और मां के ठीक होने की दुआ करते हैं। यह गाना दिल को छू लेने वाला है। गाने के बोल और म्यूजिक वीडियो दोनों ही काफी खूबसूरत हैं। यह दृश्य बेहद ही सादगी के साथ दिखाया गया है,कि मां और बेटे का अटूट बंधन कैसा होता है।


कल्लू और प्रियंका सिंह ने दी अपनी आवाज

इस गाने को अरविंद अकेले कल्लू और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने के धुन रोशन सिंह ने तैयार की है और पंकज ने शब्द लिखे है। दर्शकों को यह मधुर गीत काफी पसंद आ रहा है। रिलीज होने के बाद से इस गाने को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं साथ ही इस गाने को 44 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।