newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ को झटका, यहां हुई बैन

आयुष्मान खुराना की मल्टी स्टार फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बुरी खबर आ रही है। खबरों की मानें तो दुबई और मिडिल ईस्ट के देशों में फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगा दी गई है। दरअसल ये फिल्म समलैंगिकता पर आधारित है।

मुंबई। आयुष्मान खुराना की मल्टी स्टार फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बुरी खबर आ रही है। खबरों की मानें तो दुबई और मिडिल ईस्ट के देशों में फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगा दी गई है। दरअसल ये फिल्म समलैंगिकता पर आधारित है।

आयुष्मान की ये फिल्म गे लव स्टोरी पर है, जिसमें उन्होंने होमोसेक्सुअल लड़के का किरदार निभाया है। जानकारी के अनुसार फिल्म के विषय के चलते मेकर्स को ये झटका लगा है। मेकर्स ने फिल्म में आयुष्मान और जितेन्द्र के किसिंग सीन को एडिट करने का विकल्प भी रखा, लेकिन उन्हें साफ तौर पर कह दिया गया कि दिक्कत फिल्म के किसी दृश्य से नहीं बल्कि इसके विषय से है।

Shubh Mangal Jyada Savdhan

बता दें कि मध्य पूर्व एशिया के देशों में हिंदी फिल्मों के दर्शकों की भरमार है। वहां रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों को अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिलता है लेकिन समलैंगिक रिश्तों पर बनी फिल्में वहां अपने आप ही बैन हो जाती हैं। इसके चलते शुभ मंगल ज्यादा सावधान को किसी भी सूरत में वहां रिलीज नहीं किया जा सकता है।

मिला था U/A सर्टीफिकेट
पिछले हफ्ते सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को U/A सर्टीफिकेट दिया था। इतना ही नहीं बोर्ड ने दोनों एक्टर्स के बीच हुए किसिंग सीन को भी अनुमति दे दी थी। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने इस बात पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि, मैं बहुत खुश हूं कि सेंसर बोर्ड ने इसे पास कर दिया। यह प्रगतिशील भारत का एक हिस्सा है।

फिल्म में आयुष्मान और जितेंद्र कुमार के अलावा गजराज राव और नीना गुप्ता अहम भूमिका में हैं। इसका निर्देशन हितेश कैवल्य ने किया है। फिल्म भारत के एक छोटे से शहर में रहने वाले दो पुरुषों की प्रेम कहानी है।