newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BAFTA 2023: राजामौली की RRR के लिए एक और बड़ी उपलब्धि, आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी BAFTA रेस से हुई बाहर

BAFTA 2023: बाफ्टा 2023 की लिस्ट में भी राजामौली की फिल्म आरआरआर को शामिल किया गया है। वहीं संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को बाफ्टा 2023 की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। यहां हम इसी बारे में बात करने वाले हैं।

नई दिल्ली। लगातार निर्देशक राजामौली की फिल्म बड़ी उपलब्धि दर्ज़ कर रही है। हाल ही में हमने देखा था, कि राजामौली न्यूयॉर्क क्रिटिक सर्किल की तरफ से सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। इसके अलावा हॉलीवुड मैगजीन वैरायटी ने भी आरआरआर फिल्म के ऑस्कर की संभावना जताई है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड में भी आरआरआर फिल्म को शामिल किया गया है। इसके अलावा एक और खुशखबरी है कि बाफ्टा 2023 की लिस्ट में भी राजामौली की फिल्म आरआरआर को शामिल किया गया है। वहीं संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को बाफ्टा 2023 की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। यहां हम इसी बारे में बात करने वाले हैं।

ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवार्ड यानी बाफ्टा का इंतज़ार हर कोई हर साल करता है। जो भी फिल्म बाफ्टा जीतती हैं या फिर इसमें नॉमिनेट होती हैं, उन फिल्मों के लिए ये गर्व की बात होती है। ऐसे में साल 2023 की भी लिस्ट बाफ्टा ने जारी की है। जिसने भारतीय फिल्म आरआरआर को बाफ्टा की लॉन्गलिस्ट में आरआरआर फिल्म को गैर अंग्रेजी फिल्म की कटेगरी में रखा है।

आरआरआर फिल्म पहले ही काफी सफलता हासिल कर चुकी है, वहीं अब बाफ्टा में सेलेक्ट होना आरआरआर फिल्म और उसके मेकर्स के लिए सम्मान की बात है। इसके अलावा आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को बाफ्टा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को बाफ्टा 2023 की लिस्ट में कई कैटेगरी जैसे बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट फिल्म, बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले और बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस में भेजा गया था।

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली बाफ्टा के कई फंक्शन में भी दिखे, जहां उन्हें कई युवा फिल्ममेकर से बात की और प्रश्नोत्तर सेशन में भी शामिल रहे। भंसाली को इससे पहले उनकी फिल्म देवदास के लिए बाफ्टा 2003 में नामित किया जा चुका है। लेकिन इस बार 2023 की बाफ्टा लिस्ट में आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को बाफ्टा 2023 की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

वहीं राजमौली के निर्देशन में बनी और जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म आरआरआर को बाफ्टा 2023 की लॉन्गलिस्ट की कैटेगरी में सम्मलित किया गया है। अब देखते हैं कि बाफ्टा की इस लिस्ट में क्या आरआरआर को कोई बड़ी उपलब्धि मिलती है या नहीं।