Bhojpuri Songs: भोजपुरी एक्टर गुंजन सिंह के सिर पर मंडरा रहा है खतरा,”मरद मिलल बा सूट बूट वाला” गाने को चोरी करने का लगा आरोप

Bhojpuri Songs: गुंजन पर राजन रंगीला यादव नाम के सिंगर का गाना चुराने का आरोप लगा है। गुंजन के इस अपकमिंग गाने को खुद का गाना बताया है राजन फेसबुक पर लाइव आए थे और उन्होंने बताया कि गुंजन सिंह ने उनका ये गाना चुराया है।

Avatar Written by: September 13, 2022 4:24 pm

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्टर और दमदार सिंगर गुंजन सिंह अपनी बेहतरीन गायिकी के लिए पहचाने जाते है। उनका कोई गाना नहीं होगा जिसने धूम ना मचाई हो उनके गाने सुन के हर किसी के पैर थिरकने लगते है। उनका कोई भी गाना आते ही ट्रेंड करने लग जाता है। गुंजन के फैंस को इनके गाने का बेसब्री से इंतजार रहता है। गुंजन का गाना आते ही उनके गाने के व्यूज लाखों मे चले जाते है। ऐसे में अब भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह फिर से अपना एक गाना लेकर आए है इनका गाना मरद शुटबुट वाला गाना था जो रिलीज होने ही वाला था कि इस गाने को विवादो ने घेर लिया। गुंजन पर राजन रंगीला यादव नाम के सिंगर का गाना चुराने का आरोप लगा है। गुंजन के इस अपकमिंग गाने को खुद का गाना बताया है राजन फेसबुक पर लाइव आए थे और उन्होंने बताया कि गुंजन सिंह ने उनका ये गाना चुराया है।

गाना किया चोरी

भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह ने जैसे ही अपने गाने मरद शुटबुट वाले का अनाउसमेंट किया तब से ये गाना विवादों के घेरे में आ गया। राजन रंगीला यादव ने इस गाने का पोस्टर शेयर करने के साथ ही फेसबुक पर लाइव आकर बताया कि यह गुंजन ने चुराया है। राजन ने जिस गाने का पोस्टर शेयर किया है उस गाने का नाम ”मिलल मरद सूटबूट वाला” और गुंजन के गाने का नाम है ”मरद सूटबूट वाला” है। दोनों ही गानों के टाइटल एक जैसे हैं। राजन ने दावा करते हुए लिखा कि हमने बड़ी मुश्किल से एक गाना बनाया जिसको चोर गुंजन सिंह ने चुरा कर गा दिया अब हम क्या करें।

मरद मिलल बा सूट बूट वाला

इसके अलावा अगर रंगीला यादव के गाने की बात करें तो गाना ‘मरद मिलल बा सूट बूट वाला’ को 5 दिन पहले ही एसएस म्यूजिक वर्ल्ड भोजपुरी से रिलीज किया गया है। इसे एक्ट्रेस सोना पांडे और स्वैगी सिंह पर फिल्माया गया था। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है। दोनों ने इस गाने में बेहतरीन मूव्स दिखाए हैं।