Photos: भोजपुरी मेगास्टार अक्षरा सिंह ने कपिल शर्मा की मुंहबोली बहन संग मनाई गणेश चतुर्थी, येलो साड़ी में ढाया कहर

केवल बॉलीवुड सेलिब्रिटी ही नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा के सितारों में भी इस त्योहार का काफी क्रेज है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं, भोजपुरी मेगास्टार अक्षरा सिंह के बारे में। जिन्होनें इस साल कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की मुंहबोली बहन के साथ गणेश चतुर्थी का ये पर्व मनाया है।

Avatar Written by: September 1, 2022 2:39 pm

नई दिल्ली। इन दिनों देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र के मुंबई में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी यहां काफी पॉपुलर है। आम आदमी से लेकर सेलेब्रिटीज तक यहां हर कोई बप्पा की भक्ति में लीन नजर आता है। केवल बॉलीवुड सेलिब्रिटी ही नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा के सितारों में भी इस त्योहार का काफी क्रेज है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं, भोजपुरी मेगास्टार अक्षरा सिंह के बारे में। जिन्होनें इस साल कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की मुंहबोली बहन के साथ गणेश चतुर्थी का ये पर्व मनाया है।

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने गणेश चतुर्थी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फ़ोटोज़ में अभिनेत्री ने येलो साड़ी के साथ ट्रेडिशनल लुक अपना रखा है। इस लुक में अक्षरा सिंह काफी जच रही हैं। अक्षरा ने साड़ी के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ झुमके, बिंदी और बालों का जूड़ा बना कर अपने लुक को कंप्लीट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा के साथ इन फ़ोटोज़ में बॉलीवुड सिंगर ऋचा शर्मा भी नजर आ रही हैं। फ़ोटोज़ में ऋचा का भी मराठी मुल्गी वाला अवतार देखने को मिल रहा है। फ़ोटोज़ में ऋचा बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं अक्षरा के इन फ़ोटोज़ पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए हमेशा अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं।