newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

New Bhojpuri Film Trailer 2022: भोजपुरी स्टार कल्लू की नई फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर हुआ लॉन्च, लखनऊ की इन जगहों का दिखी झलक

New Bhojpuri Film Trailer 2022: फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है। इस फिल्म मे अरविंद अकेला और यामिनी सिंह दोनों के ही किरदार को बेहद मजबूती से दर्शाया गया है। अरविंद अकेला पहले भी यामिनी सिंह के साथ काम कर चुके हैं। इनकी जोड़ी को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद भी किया गया था।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के यंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू के फैंस के लिए आज हम एक खुशखबरी लेकर आए हैं। जी हां, आप जल्दी ही भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू को बड़े पर्दे पर एक शानदार फिल्म मे देख पाएंगे। अरविंद की इस फिल्म का नाम ‘प्यार का देवता’ है। अरविंद अकेला के साथ इस फिल्म में यामिनी कल्लू हैं। इनकी फिल्म ‘प्यार का देवता’ का ट्रेलर भी लॉन्च किया जा चुका है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की जोड़ी मचाएगी धमाल

‘प्यार का देवता’ फिल्म एक अनोखे प्रेम की दासता हैं, जो लोगों के दिल को छू रही है। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है। इस फिल्म मे अरविंद अकेला और यामिनी सिंह दोनों के ही किरदार को बेहद मजबूती से दर्शाया गया है। अरविंद अकेला पहले भी यामिनी सिंह के साथ काम कर चुके हैं। इनकी जोड़ी को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद भी किया गया था।

एक्शन में नजर आएं अरविंद अकेला कल्लू

फिल्म ‘प्यार का देवता’ में दर्शकों को प्यार के साथ-साथ जोरदार एक्शन भी देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म के गानों में आपको लखनऊ के कई लोकेशन देखने को मिलेंगे। अरविंद इस फिल्म मे फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म ‘प्यार का देवता’ का निर्माण साई शृंगार बैनर तले किया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर संजय कुमार सिंह हैं तो वहीं इस फिल्म की कहानी को संजय राय ने लिखा है। इस फिल्म को ऍम फैजल रियाज ने डायरेक्ट किया है।