Bhojpuri: दुर्गा माता की भक्ति में डूबे भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे, लोगों से कहा- ‘Vishvaas Kara Maiyya Pe’

Bhojpuri: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक के बाद एक धमाकेदार नवरात्री स्पेशल गाने रिलीज किए जा रहे हैं। ऐसे में अब एक बार फिर सुपरस्टार सिंगर रितेश पांडे का गाया हुआ एक देवी गीत रिलीज किया गया है।

Avatar Written by: September 21, 2022 4:03 pm

नई दिल्ली। कुछ ही दिनों में शारदीय नवरात्र शुरू होने वाले हैं। पूरे देश में देवी दुर्गा के आगमन की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। भोजपुरी जगत भी इस मामले में बिलकुल पीछे नहीं रह रहा है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक के बाद एक धमाकेदार नवरात्री स्पेशल गाने रिलीज किए जा रहे हैं। ऐसे में अब एक बार फिर सुपरस्टार सिंगर रितेश पांडे का गाया हुआ एक देवी गीत रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रितेश पांडे का जगराता में गाया हुआ देवी गीत ‘विश्वास करs मइया पे’ ने आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इस गाने के वीडियो में रितेश हारमोनियम बजाते हुए माता की भक्ति में एकदम लीन दिख रहे हैं।

इस जगराता देवी गीत में रितेश पांडे दुर्गा माता की महिमा का बखान करते दिख रहे हैं। टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रितेश पांडे का ये नया भोजपुरी देवी गीत रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में रितेश माता के भक्तों के बीच बैठकर जगराता गाते हुए नजर आ रहे हैं। शेरावाली माता की विशाल मूर्ति के सामने भव्य पंडाल में बैठकर रितेश माता के भक्तों के सामने माता रानी का बखान करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सभी माता की भक्ति में लीन हैं, जिसको देखकर दर्शक भी माता की भक्ति में झूम रहे हैं।

इस गाने के बोल गीतकार आर. आर. पंकज ने लिखे हैं, वहीं इस गाने के संगीतकार अंजनी सिंह हैं। देवी मैया के इस गाने में रितेश पांडे का ट्रेडिशनल अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। वीडियो में रितेश के साथ एक्ट्रेस रितु चौहान हैं। रितु इस गानें में ट्रेडिशनल लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं साथ ही जमकर ठुमके भी लगा रही हैं।