newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अस्पताल में भर्ती बिग बी हुए इमोशनल, सोशल मीडिया पर शेयर की कई पोस्ट

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आधी रात को सोशल मीडिया पर एक के बाद एक ट्वीट किये। अस्पताल में भी अमिताभ सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आधी रात को सोशल मीडिया पर एक के बाद एक ट्वीट किये। अस्पताल में भी अमिताभ सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। इन दिनों बिग बी नानावती अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। बता दें कि शनिवार को उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई थी जिसमें वो संक्रमित पाए गए थे। वहीं उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव हैं।

amitabh

 

अस्पताल में भी अमिताभ सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने देर रात ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ”सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमारी सेहत में सुधार के लिए आपका आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाएं मिल रही हैं। मेरी कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं है। अस्पताल के कुछ नियम हैं। मैं बहुत कुछ नहीं कह सकता, प्यार।”

अगली पोस्ट में उन्होंने भगवान की एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने ईश्वर को याद करते हुए लिखा, ”त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बंधुश च सखा त्वमेव, त्वमेव विद्या द्रविनम त्वमेव, त्वमेव सर्वम मम देव देव।”

वहीं एक दूसरी फोटो में अमिताभ ने लिखा, ”ईश्वर के चरणों में समर्पित।’ अमिताभ के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं कि ईश्वर आपको जल्द स्वस्थ करें।

बता दें कि बिग बी ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी। जिसके बाद से फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। कई जगह तो बिग बी की सेहत के लिए पूजा-पाठ भी चल रही है।