newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बिग बी ने अस्पताल से शेयर की अपनी तस्वीर! सोशल मीडिया पर हुई वायरल

बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके अलावा उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित है।

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके अलावा उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित है। इस खबर के बाद सभी हैरान हैं और लगातार प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये उन्होंने खुद अस्पताल से शेयर की है, जिसमें काफी हद तक ठीक दिख रहे हैं। वहीं नानावटी अस्पताल ने भी बयान में कहा कि अमिताभ बच्चन में कोरोना के मामूली लक्षण हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

दरअसल, बिग बी ने शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर के बाद उन्होंने खुद अपने सोशल एकाउंट के जरिए जानकारी दी कि वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्विटर, फेसबुक समेत अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो ये तस्वीर उन्होंने अस्पताल से ही शेयर की थी। हालांकि अमिताभ बच्चन ने ऐसा खुद नहीं कहा है, ऐसे में न्यूज रूम पोस्ट की ओर से इन खबरों की पुष्टि नहीं की जा सकती।

amitabh_bachchan

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन बहुत जल्द रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देने वाले हैं। इसके साथ ही बिग बी आखिरी बार फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे। इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।