newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फिल्म ‘टाइगर 3’ का ऐलान

बॉलवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। सलमान और कटरीना की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। एक बार फिर ये जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली है।

नई दिल्ली। बॉलवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। सलमान और कटरीना की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। एक बार फिर ये जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली है। खबर है कि ‘फिल्म टाइगर जिंदा है’ का तीसरा पार्ट बनने वाला है।

सूत्रों से पता चला है कि ये जोड़ी अपनी अगली फिल्म टाइगर 3 के लिए हां कर चुकी है। लेकिन इस बार इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान नहीं बल्कि यशराज फिल्म्स के पोस्टर ब्वॉय निर्देशक मनीष शर्मा होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान ने टाइगर 3 की कहानी सुनने के बाद इसके लिए हां कर दी है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस कटरीना ही होंगी। इसके अलावा इस बार ये फिल्म पहले से भी विशाल स्तर की एक्शन फिल्म होने जा रही है।

कहा ये भी जा रहा है कि इसकी शूटिंग अगले साल के शुरुआती महीनों में शुरू हो जाएगी और इसके लिए रिसर्च का काम अभी से शुरू हो चुका है। ये खबर सुनने के बाद फैंस इस जोड़ी कि हिट फिल्म का बेसब्री से इंतजार करेंगे।