newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 14: बिग बॉस-14 फेम पवित्रा और एजाज़ इस साल कर सकते हैं शादी

Bigg Boss 14: बिग बॉस (Bigg Boss 14)  हाउस में शुरू में एक दूसरे के खून के प्यासे और जानी दुश्मन दिखने वाले एजाज़ खान और पवित्रा पूनिया के बीच इन्हीं तकरारों की वजह से कब नज़दीकियां आ गईं,  इन दोनों को पता ही नहीं चला। हालांकि शो के बीच-बीच में कई बार दोनों की इस कदर लड़ाई हुई थी कि दोनों एक दूसरे को अपशब्द कहते नजर आए थे।

नई दिल्ली। बिग बॉस (Bigg Boss 14)  हाउस में शुरू में एक दूसरे के खून के प्यासे और जानी दुश्मन दिखने वाले एजाज़ खान और पवित्रा पूनिया के बीच इन्हीं तकरारों की वजह से कब नज़दीकियां आ गईं,  इन दोनों को पता ही नहीं चला। हालांकि शो के बीच-बीच में कई बार दोनों की इस कदर लड़ाई हुई थी कि दोनों एक दूसरे को अपशब्द कहते नजर आए थे।

Eijaz Khan and Pavitra Punia

दरअसल शो के एक एपिसोड में एजाज ने पवित्रा का साथ नहीं दिया था और ना ही उन्हें नौमिनेट होने से बचाया था। इस दौरान ही पवित्रा को काफी रोता देखा गया था और एजाज से काफी हर्ट भी हुई थीं। हालांकि बाद में एजाज ने सारी गलतफहमियां दूर कर दी थी औऱ दोनों फिर करीब आने लगे ही थे कि इसी बीच पवित्रा कम वोट पाने की वजह से शो से बाहर हो गई।

छोटे पर्दे पर दुनिया के सामने हुआ इज़हार-ए- इश्क

Eijaz Khan and Pavitra Punia

रियालिटी शो के कंटेस्टेंट बनकर बिग बॉस (Bigg Boss 14) में आये ये दोनों प्रतिभागी एक दूसरे को पसंद करने लगे और बात अब शादी तक पहुंच चुकी है। शो के दौरान ही एक दौर ऐसा आया कि बिग बॉस ने कंटेडर्स के करीबियों को घर में मिलने के लिए भेजना शुरू किया था। इसी कड़ी में एजाज़ से मिलने के लिए पवित्रा पूनिया की घर में एंट्री हुई। हालांकि दोनों की मुलाकात के बीच में शीशे की एक दीवार भी थी। लेकिन कहते हैं न कि प्यार करने वाले दो दिलों को कोई दीवार रोक ही नहीं सकती। पवित्रा और एजाज़ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दोनों के बीच आंखों ही आंखों में वो सारी बातें हो गईं जिन्हें प्यार करने वाले दिल ही समझ सकते थे।

क्या ये पब्लिसिटी स्टंट था ?

Eijaz Khan

पवित्रा के जाने के बाद उनके लिए एजाज़ की दीवानगी दोनों के फैंस को खूब पसंद आई। फैंस भी जानने के लिए बेकरार थे कि बिग बॉस हाउस (Bigg Boss 14) के ये दोनों कपल घर से बाहर आने के बाद क्या एक दूसरे का जीवन भर साथ देंगे या फिर सिर्फ शो में सुर्खियां बटोरने के लिए ये दोनों का पब्लिसिटी स्टंट था। लेकिन अपने चाहने वालों को और ज्यादा इंतज़ार न कराते हुए एक इंटरव्यू के दौरान एजाज़ खान ने इस बात की तस्दीक कर ही कि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो सही वक्त पर दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसा इस साल भी हो सकता है।