newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 14: ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने किया राखी सांवत को सपोर्ट तो भड़के अभिनव, कही घर छोड़कर जाने की बात

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में आज वीकेंड का वार (Weekend weekend) होगा जिसमें शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) राखी सावंत (Rakhi Sawant) को सपोर्ट करते नजर आएंगे। जिससे अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) आहत नजर आएंगे।

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में आज वीकेंड का वार (Weekend weekend) होगा जिसमें शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) राखी सावंत (Rakhi Sawant) को सपोर्ट करते नजर आएंगे। जिससे अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) आहत नजर आएंगे। जिसके चलते उनके फैंस सोशल मीडिया पर मेकर्स और सलमान का विरोध कर रहे हैं साथ ही राखी को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

salman khan bigg boss

दरअसल, अभिनव शुक्ला आज सलमान के सामने बुरी तरह गुस्सा हो जाएंगे और रोते हुए नजर आएंगे। जिसका प्रोमो मेकर्स ने शेयर किया है। जिसके मुताबिक, अभिनव का गुस्सा सलमान को बिल्कुल पसंद नहीं आया। वो उन्हें ओवर रिएक्ट न करने की सलाह देंगे। वीकेंड का वार एपिसाड का प्रोमो कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें राखी सावंत को लेकर सलमान और अभिनव के बीच बहस होती दिख रही है। साथ ही सलमान रुबीना से भी इस बारे में सवाल पूछते नजर आएंगे।

इसके अलावा सलमान खान निक्की तंबोली पर भी गुस्सा करते नजर आएंगे। प्रोमो के मुताबिक, वो उनसे कहते है कि शायद ही घर में कोई ऐसा होगा जिनसे निक्की ने बदतमीजी न की हो। उन्होंने निक्की को कहा कि अगर वो अब नहीं मानेंगी तो उनको नहीं समझाएंगे।

आपको बात दें कि अभिनव के प्यार में राखी ने सारी हदें पार कर दी है। अभी तक राखी सावंत सही जा रही थी, लेकिन बीते कुछ एपिसोड में उनकी कुछ ऐसी हरकते नजर आएंगी जो घर वालों के साथ फैंस को भी पसंद नहीं आ रही हैं। कभी वो अभिनव पर आरोप लगाती है कि उन्होंने गले लगाया तो कभी उनके साथ अभद्र हरकतें करती नजर आ रही हैं।