newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BIGG BOSS 14: वीकेंड का वार में अर्शी पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, जानें पूरी अपडेट

BIGG BOSS 14: रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) जब शुरु हुआ तो काफी जोर शोर से इसकी तैयारियां देखने को मिली। मेकर्स ने शो को भूनाने के लिए काफी मेहनत की और सीनियर्स के तौर पर पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स को बुलाया गया। शनिवार को वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) काफी मजेदार होने वाला है। जिसमें सलमान खान (Salman Khan) के गुस्से का शिकार अर्शी होंगी।

मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) जब शुरु हुआ तो काफी जोर शोर से इसकी तैयारियां देखने को मिली। मेकर्स ने शो को भूनाने के लिए काफी मेहनत की और सीनियर्स के तौर पर पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स को बुलाया गया। हालांकि उनके जाने के बाद शो की टीआरपी लगातार कम होती गई। जिसको फिर से उठाने लिए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स (Wild Card Contestants) की एंट्री की गई। जिनमें अर्शी खान, विकास गुप्ता, राखी सावंत, निक्की तंबोली, अली गोनी, राहुल महाजन और कश्मीरा शाह शामिल है। इसके बाद से शो का गेम काफी बदल गया है। शनिवार को वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) काफी मजेदार होने वाला है। जिसमें सलमान खान (Salman Khan) के गुस्से का शिकार अर्शी होंगी।

salman arshi

अर्शी के मजाक से गुस्सा हुए सलमान

कलर्स टीवी ने एक प्रोमो शेयर किया जिसमें अर्शी सलमान खान से मजाक करते नजर आती हैं, जिसपर सलमान उनसे गुस्सा हो जाते हैं। दरअसल, वीकेंड का वार एपिसोड शुरू होने पर अर्शी सलमान खान पर जोक करती हैं लेकिन सलमान खान उनसे नाराज हो जाते हैं। अर्शी सलमान से कहती हैं कि अब आप हमें जिल्लत के लड्डू खिलाएंगे। ये बात सलमान को पसंद नहीं आती है और वे अर्शी से कहते हैं कि वो उनसे बात नहीं करना चाहते हैं।

rubina

सलमान खान कराएंगे कविता-अभिनव का फेस ऑफ

इसके अलावा सलमान खान कविता कौशिक और अभिनव शुक्ला का आमना-सामना कराएंगे। इस दौरान रुबीना दिलैक, अभिनव, कविता कौशिक और उनके पति रोहित बिस्वास मौजूद होंगे। जहां उनसे अभिनव पर लगे इल्जामों को लेकर बात की जाएगी। इस बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता है।

vikas gupta

विकास गुप्ता ने घर से बाहर की बातें बताई

आपको बता दें कि हाल ही में दिखाए गए एपिसोड में विकास गुप्ता अभिनव को बिग बॉस के घर से बाहर की बाते बताते हैं। जिसके मुताबिक कविता ने उनपर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। ये सुनकर अभिनव काफी अपसेट हो जाते हैं। वो रुबीना को भी इस बारे में बताती हैं। जिसे सुन कर वो काफी नाराज हो जाती हैं।