newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT Contestant List : करण जौहर के शो में इन कंटेस्टेंट्स की हो सकती है एंट्री, देखिए पूरी लिस्ट

Bigg Boss OTT Contestant List : बिग बॉस ओटीटी में कौन-कौन आ रहा है इसको लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है। कुछ कंटेस्टेंट्स का नाम कंफर्म हो गया है तो कुछ को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि ये सितारें करण जौहर के शो में नजर आ सकते हैं।

मुंबई। टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) जल्द ही शुरू होने वाला है। लेकिन उससे पहले वूट (Voot) पर ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) शुरू हो जाएगा। जो 8 अगस्त को वूट पर स्ट्रीम होगा। मेकर्स के इस ट्विस्ट को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही शो में कौन-कौन आ रहा है इसको लेकर भी एक्साइटमेंट है। कुछ कंटेस्टेंट्स का नाम कंफर्म हो गया है तो कुछ को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि ये सितारें करण जौहर के शो में नजर आ सकते हैं। तो चलिए जानते है कि कौन-कौन शो में नजर आ सकता है।

नेहा भसीन

बिग बॉस ओटीटी की पहली कंटेस्टेंट का प्रोमो शो के मेकर्स ने काफी पहले जारी कर दिया था। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि मशहूर सिंगर नेहा भसीन हैं। उनका प्रोमो वूट के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया गया है। शो में उनकी आवाज का जादू भी देखने को मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Bhasin (NB) (@nehabhasin4u)

अक्षरा सिंह

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह शो में नजर आएंगी। उनका प्रोमो खुद शो के मेकर्स ने आउट किया है। इसी के साथ ये फाइनल हो गया कि वो शो में नजर आने वाली हैं। अक्षरा इससे पहले भोजपुरी फिल्मों में ही काम करती थी। लेकिन बिग बॉस ओटीटी का ऑफर एक्सेप्ट कर उन्होंने भी ओटीटी में डेब्यू कर लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

रिद्धिमा पंडित

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित कई फेमस शो में नजर आ चुकी हैं। लेकिन उनको एक हिट शो की जरूरत है। यही कारण है कि वो जल्द शो में नजर आने वाली हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ridhima Pandit (@ridhimapandit)

दिव्या अग्रवाल

स्प्लिट्सविला के 10वें सीजन में नजर आ चुकी दिव्या अग्रवाल भी शो में नजर आने वाली हैं। उनकी सोशल मीडिया पर काफी फैन फोलोइंग है। बता दें कि इन दिनों वो वरुण सूद को डेट कर रही हैं। वरुण आजकल खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में नजर आ रहे हैं।

नेहा मार्दा

बालिका वधु फेम नेहा मार्दा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। उन्होंने बालिका वधु में बड़ी बहु का किरदार निभाया था। जिसके बाद उन्हें काफी फेम मिला था। इतना फेम मिलने के बाद उन्होंने शादी कर अपना घर बसा लिया और वो इंडस्ट्री से गायब हो गई। अब वो इस शो के जरिए फिर से कमबैक कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

शमिता शेट्टी

खबर आ रही है कि शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी करण जौहर के शो में हिस्सा ले सकती हैं। बता दें कि वो आजकल राज कुंद्रा के केस के चलते चर्चा में बने हुए हैं। जिसकी वजह से शो को और भुनाने के लिए मेकर्स उन्हें शो में लाने का प्लान बना रहे हैं।

बिग बॉस ओटीटी के घर की दिखी झलक

इसके अलावा दर्शकों को बिग बॉस ओटीटी के घर को देखने की भी एक्साइटमेंट थी। काफी समय से घर की इनसाइड तस्वीरें वायरल हो रही थी। लेकिन अब मेकर्स ने घर की झलक दिखा दी है। जिसमें घर के अंदर का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है।

इस दिन-इतने बजे देख पाएंगे

बिग बॉस ओटीटी 8 अगस्त को वूट पर स्ट्रीम होगा। इस बार ओटीटी पर भी बिग बॉस आएगा और कलर्स चैनल पर भी। ओटीटी शो को करण जौहर होस्ट करेंगे तो वहीं कलर्स के शो को सलमान खान होस्ट करेंगे। वूट पर बिग बॉस ओटीटी शाम 8 से 9 बजे तक देखा जा सकता है।