Bigg Boss OTT Finale: बिग बॉस ओटीटी का फिनाले आज, जानें कब और कहां देखें

Bigg Boss OTT Finale: बिग बॉस ओटीटी का फिनाले आज है। कुछ ही समय बाद पहला बिग बॉस ओटीटी का विनर मिल जाएगा। इसके बाद ही बिग बॉस 15 शुरू हो जाएगा। फिनाले वीक में अब पांच कंटेस्टेंट ही घर में बचे हैं।

Avatar Written by: September 18, 2021 1:36 pm
BIGG BOSS OTT FINALISt

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी का फिनाले आज है। कुछ ही समय बाद पहला बिग बॉस ओटीटी का विनर मिल जाएगा। इसके बाद ही बिग बॉस 15 शुरू हो जाएगा। फिनाले वीक में अब पांच कंटेस्टेंट ही घर में बचे हैं। 18 सितंबर शाम को पता चल जाएगा कि कौन बिग बॉस ओटीटी का खिताब अपने नाम करेगा। करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में फिलहाल पांच कंटेस्टेंट्स बचे हैं। जिनके बीच कांटे की टक्कर है।

bigg boss ott

ये 5 फाइनलिस्ट

जिनमें दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal), प्रतीक सेहजपाल (Prateek Sehajpal), निशांत भट्ट (Nishant Bhatt), शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और राकेश बापट (Raqesh Bapat) हैं। हालांकि, ट्रॉफी कौन अपने घर लेकर जाएगा ये देखना दिलचस्प होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voot (@voot)

4 घंटे चलेगा ग्रैंड फिनाले

18 सितंबर को ग्रैंड फिनाले लगभग 4 घंटे चलेगा। ये ओटीटी पर आठ बजे टेलिकास्ट होगा। बिग बॉस ओटीटी वूट पर स्ट्रीम होगा। जहां दर्शकों को भी फिनाले के समय पर लाइव वोटिंग करने का मौका मिलने की उम्मीद है।

फिनाले में आएंगे रितेश-जेनेलिया देशमुख 

बिग बॉस ओटीटी के फिनाले में एक धमाकेदार जोड़ी नजर आने वाली है। रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया शनिवार, 18 सितंबर को शो में नजर आएंगे। वो होस्ट करण जौहर के साथ शो में चार चांद लगाएंगे। ये दोनों विजेताओं की घोषणा करेंगे।

फिनाले में मस्ती करेंगे भारती-हर्ष 

कॉमेडियन भारती सिंह और लेखक हर्ष लिम्बाचिया भी शो में एंट्री करेंगे। ये दोनों फाइनलिस्ट के लिए एक अवॉर्डस इवनिंग की मेजबानी करेंगे। अवॉर्ड पाने वालों के नाम शो के होस्ट करण जौहर तय करेंगे।