newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bipasha Basu: बिपाशा बसु के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां, शादी के 6 साल बाद बनेंगी मां!

Bipasha Basu: करण और बिपाशा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते हैं। बिपाशा की करण से पहली मुलाक़ात भूषण पटेल की फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में इनकी केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस के बिपाशा बसु के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक इस पर कोई बयान नही दिया गया है लेकिन रिपोर्ट्स बताते हैं कि करण सिंह ग्रोवर जल्दी ही इसकी ऑफिसियल अनाउंसमेंट भी करने वाले हैं। आपको बता दें कि इस कपल की शादी को 6 साल बीत चुके हैं।

शादी के 6 साल बाद मां बनेंगी बिपाशा

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपने पहले बच्चे के आने की तैयारियों में जुटे हैं। खबरों की मानें तो जल्द ही ये कपल अपने पहले बच्चे के आने की ऑफिसियल अनाउंसमेंट भी करने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करण और बिपाशा बच्चे को लेकर बेहद खुश और एक्साइटेड हैं।

साल 2016 में हुई थी शादी

करण और बिपाशा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते हैं। बिपाशा की करण से पहली मुलाक़ात भूषण पटेल की फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में इनकी केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था।

इसके बाद साल 2015 में बिपाशा और करण ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। करीब एक साल तक डेट करने के बाद बिपाशा और करण साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। बिपाशा से करण की ये तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी। शादी के 6 साल बाद अब बिपाशा और करण के पेरेंट्स बनने की ख़बरें सामने आ रही हैं।