newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bollywood News : शर्लिन चोपड़ा ने कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत और वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट पर लगाए बेहद गंभीर आरोप, पुलिस में दर्ज कराई ये शिकायत

Bollywood News : शर्लिन ने बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान की शो में एंट्री को लेकर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि मीटू के आरोपी की शो ‘बिग बॉस’ में एंट्री नहीं होनी चाहिए। इसके बाद, राखी सावंत ने साजिद खान का सपोर्ट किया और शर्लिन पर घिनौने आरोप लगाए। दोनों तब से एक-दूसरे को भला-बुरा कह रहे हैं।

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक दूसरे को जमकर भला बुरा कह रही हैं।
इन दोनों के बीच एक बार शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन अब शर्लिन और राखी के आरोप-प्रत्यारोप ने एक नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत और वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शर्लिन ने राखी सावंत और वकील फाल्गुनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मीडिया के सामने गलत भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनका अश्लील वीडियो दिखाया था। मुंबई पुलिस ने छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के अंतर्गत दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत और शर्लिन के बीच तकरार तब शुरू हुई थी, जब शर्लिन ने बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान की शो में एंट्री को लेकर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि मीटू के आरोपी की शो ‘बिग बॉस’ में एंट्री नहीं होनी चाहिए। इसके बाद, राखी सावंत ने साजिद खान का सपोर्ट किया और शर्लिन पर घिनौने आरोप लगाए। दोनों तब से एक-दूसरे को भला-बुरा कह रहे हैं।

इससे पहले शर्लिन चोपड़ा को निशाने पर लेते हुए राखी सावंत ने कहा था कि शर्लिन किसी-न-किसी पर झूठे आरोप लगाती रहती हैं। राखी ने उन्हें एक पोर्न स्टार कहा था, जिसके बाद शर्लिन ने उन पर पलटवार करते हुए पति और ब्वॉयफ्रेंड बदलने का आरोप मढ़ा। उन्होंने कहा था कि राखी भाड़े के पति और ब्वॉयफ्रेंड रखती हैं और उन्हें कंगाल करने के बाद छोड़ देती हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर दोनों के इस झगड़े को कॉन्ट्रोवर्सी स्टंट बता रहे हैं।