newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का 36वां जन्मदिन आज, फिल्म दिल्ली-6 से बॉलीवुड में किया एंट्री

Happy Birthday Aditi Rao Hydari: अदिति रियल लाइफ में भी राज घराने से ताल्लुक रखती हैं। दरअसल, अदिति के परदादा अकबर हैदरी थे, जो कि 1869 से 1941 तक प्रधानमंत्री रहे थे। अदिति के चाचा मोहम्मद सोलह अकबर हैदरी हैं, जो कि असम के पूर्व राजपाल थे।

नई दिल्ली। अदिति राव हैदरी बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक है। उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से एक हिट फिल्में दी है। अदिति का जन्म 28 अक्टबूर 1978 हैदराबाद में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है। अदाकारा ने फिल्मों में तो राजकुमारियों का अभिनय किया ही है। लेकिन अदिति रियल लाइफ में भी राज घराने से ताल्लुक रखती है। दरअसल, अदिति के परदादा अकबर हैदरी थे, जो कि 1869 से 1941 तक प्रधानमंत्री रहे थे। अदिति के चाचा मोहम्मद सोलह अकबर हैदरी हैं, जो कि असम के पूर्व राजपाल थे। आइए इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

अदिति का परिवार

अदिति राव हैदरी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अदिति की मां ने लव मैरिज की थी हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। अदिति के पैरेंट्स अलग हो गए थे, अदिति के पिता अदिति को अपने पास रखना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी मां को चुना। अदिति के पिता का नाम एहसान हैदरी और माता का नाम विद्या राव हैं। अभिनेत्री ने साल साल 2009 में सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी जिसके बाद इनकी शादी सिर्फ 4 साल तक ही चल पाई और दोनों ने 2013 में तलाक ले लिया। हालांकि, अब तो ये भी खबर आ रही है कि सत्यदीप मिश्रा नीना गुप्ता की बेटी और मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता को डेट कर रहे हैं।

अदिति का वर्कफ्रंट

अदिति के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी मेहरूनिसा का रोल किया था, इसके साथ वह रणबीर की रॉकस्टार में भी नजर आई थी। आपको बता दें कि अदिति ने फिल्म दिल्ली -6 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, अदिति इससे पहले मलयालम फिल्म में नजर आईं थी, उस फिल्म का नाम प्रजापति था।