Alia Bhatt announces pregnancy: “सेलेब्रेटी” जो शादी से पहले या शादी के कुछ महीनों बाद ही हुईं प्रेगनेंट

Alia Bhatt announces pregnancy : “सेलेब्रेटी” जो शादी से पहले या शादी के कुछ महीनों बाद ही प्रेगनेंट हुईं, आलिया ने जब अपनी प्रेगनेंसी से जुडी खबर पोस्ट की तो उनके फैंस में हलचल सी मच गयी है और वो यह जानना चाहते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है।

Avatar Written by: June 27, 2022 1:58 pm

नई दिल्ली। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके सबको आश्चर्यचकित किया है, जहां उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की खुशखबरी शेयर की है। फोटो में वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं और ऐसा लगता है, उनके पास उनके पति रणबीर कपूर बैठे हुए हैं और दोनों ही अल्ट्रासॉउन्ड मशीन के मॉनिटर की ओर देख रहे हैं, फोटो में आलिया खुश दिखाई दे रही हैं। पोस्ट में आलिया ने लिखा है, “हमारा बच्चा, जल्द ही आ रहा है।” इसके अलावा अल्ट्रासॉउन्ड के मॉनिटर के फोटो को ब्लर करके उन्होंने वहां पर एक बड़ा सा दिल लगा रखा है। इसके अलावा उन्होंने साथ ही में एक दूसरी फोटो भी शेयर किया है जिसमें एक शेरनी, शेर और उन दोनों का बच्चा है। शेरनी अपने बच्चे को प्यार कर रही है और शेर उन्हें देख रहा है। आपको बता दें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी आज से कुछ ही महीनो पहले 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा स्थित आरके हॉउस में हुई थी। अब जब उन्होंने प्रेगनेंसी के बारे में बताया है तो लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। यहां आज हम जानेंगे कि ऐसे कौन कौन से वो सेलेब्रिटी हैं जो शादी से पहले या शादी के कुछ महीनों के बाद प्रेगनेंट हुए।

सेलेब्रेटी जो शादी से पहले प्रेगनेंट हुए

इस फेहरिश्त में पहला नाम आता है श्री देवी का जो दुर्भाग्यवश भी इस दुनिया में नहीं हैं। आपको बता दें, मशहूर कलाकार श्रीदेवी उन पहली एक्ट्रेस में से थीं जिन्होंने शादी से पहले अपनी प्रेगनेंसी का एलान किया था। श्रीदेवी जो की बोनी कपूर की पत्नी बनने से सात महीने पहले ही प्रेगनेंट थी।

इस कड़ी में दूसरा नाम आता है दीया मिर्जा का जो किसी परिचय की मोहताज़ नहीं हैं उन्हें सब जानते हैं और शादी से पहले प्रेगनेंट होने की लिस्ट में उनका नाम भी टॉप लिस्ट में शुमार होता है आपको बता दें उन्होंने कारोबारी वैभव रेखी से शादी की थी और शादी के चार महीने बाद ही दीया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया था जिससे फैंस को जानकार हैरानी वो शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गयी थी।

इस पंक्ति में एक और नाम आता है एक्ट्रेस नीना गुप्ता जो बहुत ही खुले विचारों वाली हैं और आज भी लैंगिक बंधनों हैं उनकी उम्र 63 साल और अभी 2 साल पहले उनकी एक फिल्म आई थी जिसका नाम है बधाई हो जिसमें उन्होंने 50 साल की उम्र में प्रेगनेंट होने वाली महिला का किरदार निभाया था। जहाँ वो इस तरह की फिल्म कर रही हैं वहीँ आपको बता दें एक्ट्रेस नीना गुप्ता के एक बेटी भी है जिसका नाम है मसाबा गुप्ता। अब मसाबा गुप्ता का किस्सा क्या है, वो ये है की नीना गुप्ता अपने शुरुआती दिनों में क्रिकेट जगत के मशहूर खिलाडी सर विवयन रिचर्ड के साथ लिव-इन-रिलेशन में थी जिससे वो प्रेगनेंट हुई और जब उन्होंने सर विवियन रिचर्ड से शादी के लिये कहा तो उन्होंने साफ़ इंकार कर दिया क्योंकि वो अपनी पत्नी को छोड़ना नहीं चाहते थे।

इसके अलावा एक ऐसी भी कहानी है जहां दो जोड़ों के बच्चे तो हैं पर उन्होंने शादी ही नहीं की है इस कहानी में नाम आता है अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का जिन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया, जब वो अर्जुन रामपाल के साथ रिलेशन में थी।

आपको बता दें नेहा धूपिया जो अक्सर अपने डेरिंग नेचर के कारण जानी जाती हैं वो भी इसी लिस्ट में शामिल हैं उन्होंने साल 2018 में अंगद बेदी के साथ शादी की थी और उसके बाद ये एलान किया कि वो शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गयी थीं।

इसके अलावा कल्कि कोचलिन का नाम तो आपने सुना ही होगा जो कई फिल्मों में दिख चुकी हैं इसके अलावा उनके अनुराग बासु संग चले विवाद के बारे में भी आप जानते होंगे। वो भी अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ रिलेशन में हैं और शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गयीं उन दोनों के एक खूबसूरत बेटी है दोनों में अब तक शादी नहीं किया है।

कहानी जो शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई प्रेगनेंट

महिमा चौधरी को तो आप जानते ही होंगे जिन्होंने परदेश , दाग जैसी फिल्मो में काम किया वो उन कलाकारों की लाइन में आती है जिन्होंने शादी के कुछ महीनो बाद ही एक बेटी को जन्म दिया।

इसके अलावा कोंकणा सेन शर्मा जो आज भी कई फिल्मों में अलग किरदार निभाते दिखती हैं। 2010 में वो एक्टर रणवीर शोरी को डेट कर और सितंबर में उन्होंने उनसे शादी रचा ली और शादी के कुछ ही महीने बाद उन्होंने भी एक बच्चे को जन्म दिया। रणवीर शोरी और कोंकणा सेन शर्मा का अब तलाक हो चुका है।

इसी फेहरिस्त में एक नाम क्रिकेट जगत से भी आता है। आपको बता दें क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पत्नी मशहूर एक्ट्रेस नताशा स्टेंकोविक भी शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गयी थी और जब यह बात उन दोनों को पता चली तो उन्होंने शादी कर लिया।

सेलिना जेटली करके एक कलाकार हैं जिनको आपने “अपना सपना मनी मनी” में देखा होगा उन्होंने भी शादी के कुछ महीने बाद एक बच्चे को जन्म दिया था आपको बता दें सेलिना हमेशा इस बात का खंडन करते आयी हैं लेकिन उनकी शादी के 9 महीने बीतने से पूर्व उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था।

आलिया की प्रेग्नेंसी

आलिया ने जब अपनी प्रेग्नेंसी से जुडी खबर पोस्ट की तो उनके फैंस में हलचल सी मच गयी है और वो यह जानना चाहते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है। फैंस जानना चाहते हैं कि क्या आलिया शादी से पहले प्रेगनेंट थी या फिर मामला कुछ और है।