नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt Pregnancy) ने सोमवार को बड़ी खुशखबरी दी। दरअसल, रणबीर-आलिया जल्द ही मां-पिता बनने वाले हैं। ये खुशखबरी खुद आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा की है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका अल्ट्रासाउंड हो रहा है। फोटो के कैप्शन में आलिया ने लिखा है- हमारा बेबी..कॉमिंग सून..। बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी 14 अप्रैल को हुई थी और शादी के 2 महीने बाद की कपल ने खुशखबरी सुना दी। ऐसे में सभी लोग चकित हैं कि शादी की खबरों को तो आलिया और रणबीर कपूर ने काफी छुपाए रखा। लेकिन प्रेग्नेंसी की खबर 2 महीने में ही सुना दिया। वहीं आज सबुह से ही आलिया ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रही है। इसके अलावा कपूर खानदान और अलिया के परिवार समेत फैंस सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे है। वहीं कुछ आलिया और रणबीर पर मजेदार मीम्स भी बना रहे हैं।
दिलचस्प बात ये है कि कंडोम बनने वाली कंपनी Durex ने भी रणबीर और आलिया को अनोखे अंदाज में बधाई दी है। कंपनी ने रणबीर की फिल्म ए दिल है मुश्किल के गाने का कोट करते हुए दोनों की बधाई दी। आपको बता दें कि रणबीर और आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। मूवी में अमिताभ बच्चन के अलावा साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और मौनी रॉय नजर आएगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमा हॉल में दस्तक देगी।
The JOMO is REAL! Congratulations Alia & Ranbir. ??
Click the link to buy: https://t.co/wndXfd2tub#RanbirAlia #Ralia #AliaBhatt pic.twitter.com/TvQGmoMrUn— Durex India (@DurexIndia) June 27, 2022
यहां देखिए लोगों की प्रतिक्रिया-
वहीं आलिया भट्ट की इस खुशखबरी पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग तरह-तरह के मीम्स बनाकर शेयर कर रहे है।
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor announces pregnancy #AliaBhatt
Le Taimur :- pic.twitter.com/Tr2LDTuQes— Babu bhaiya (@babu_6969) June 27, 2022
— ds (@WoKyaHotaHai) June 27, 2022
— Heisenberg ? (@heiisenberg11) June 27, 2022
— Kullu Ki Manali? (@Rubina_16) June 27, 2022
Tum nhi the the , tb bhi fun tha ? pic.twitter.com/4OsC8M9Eoo
— Carcasm samjhiye (@sarcastic_hero_) June 27, 2022
Ranbir be like: pic.twitter.com/hUuNpA5WnQ
— DETECTIVE LOKI⚡ (@WhatIf_LOKI) June 27, 2022
Alia & ranbir after seeing this: pic.twitter.com/4o7F74MHTw
— ifhaam (@ifham__) June 27, 2022
Bhai, Tu tha pr ftt gya tha? pic.twitter.com/vGFTQAtwGd
— Jethalal? (@jethalal_babita) June 27, 2022