newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonam Kapoor: सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर करोड़ों की चोरी, 1 करोड़ 41 लाख से ज्यादा की नगदी और गहने गायब

Sonam Kapoor: बता दें कि सोनम कपूर का ससुराल दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित है। जहाँ आनंद आहूजा के पिता हरीश आहूजा और मां प्रिया आहूजा, आनंद की दादी सरला आहूजा के साथ रहते हैं। कहा जा रहा है कि घर में 35 नौकर चाकर काम करते हैं

नई दिल्ली।बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं। लेकिन अब जो खबरें आ रही हैं वो चौंकाने वाली है। ये खबर सोनम और आनंद आहूजा के लिए बुरी खबर है। दरअसल कपल के दिल्ली वाले घर में चोरी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस के घर चोरो ने करोड़ों रुपयों पर हाथ साफ किया है। सोनम और आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर एक करोड़ 41 लाख से भी ज्यादा की चोरी हुई है। इस बात की जानकारी आनंद आहूजा  की दादी सरला आहूजा ने पुलिस को दी है और शिकायत भी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

बता दें कि सोनम कपूर का ससुराल दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित है। जहाँ आनंद आहूजा के पिता हरीश आहूजा और मां प्रिया आहूजा, आनंद की दादी सरला आहूजा के साथ रहते हैं। कहा जा रहा है कि घर में 35 नौकर चाकर काम करते हैं और अब सभी से पुलिस पूछताछ कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली पुलिस 25 कर्मचारियों के साथ-साथ 9 केयरटेकर, ड्राइवर, माली और अन्य कर्मियों से पूछताछ कर रही है।

11 फरवरी को चोरी के बारे में पता चला

सरला आहूजा (दादी) ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें चोरी के बारे में 11 फरवरी को पता चला जब उन्होंने गहने और नकदी के लिए अपनी अलमारी की जांच की। 23 फरवरी को शिकायत की गई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि आखिरी बार दो साल पहले गहनों को देखा गया था।पुलिस मामले की जांच के लिए घर के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पिछले साल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इससे पहले भी खबरें आई थी कि सोनम कपूर के ससुर को कंपनी से 27 लाख की चपत लगी थी। इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में भी लिया गया था।