newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Abhishek-Karisma: 5 साल डेट, फिर की सगाई, कैसे टूटा अभिषेक-करिश्मा का हंसता-खेलता रिश्ता, पहली बार करीबी ने किया खुलासा

Abhishek-Karisma: आज सालों बाद इस राज से पर्दा उठा है। फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने दोनों के रिश्ते पर चौंकाने वाली बात कही है। उनका दावा है कि करिश्मा और अभिषेक बच्चन एक दूसरे के लिए बने ही नहीं थे। अपने बयान में सुनील दर्शन ने कहा कि ये बात सच है कि अभिषेक और करिश्मा कपूर एक दूसरे से प्यार करते थे।

नई दिल्ली। प्यार और तकरार की बात जहां आती है वहां अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का नाम जरूर आता है। दोनों स्टार्स का प्यार शादी तक भी पहुंचने वाला था लेकिन सगाई के बाद दोनों के रिश्ते पर फुल स्टॉप लग गया। हर किसी के जेहन में ये सवाल आता है कि सगाई के बाद दोनों का रिश्ता खत्म क्यों हुआ। अफवाह सामने आई थी कि जया बच्चन करिश्मा कपूर को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी और इसी वजह से रिश्ता टूटा लेकिन अब रिश्ता टूटने की असल वजह सामने आई है जिसने सभी को चौंका कर रखा दिया है। भले ही एक समय करिश्मा और अभिषेक बच्चन प्यार में थे लेकिन दोनों मेड फॉर इच अदर नहीं थे।

दोनों के आपस में होते थे बहुत झगड़े

आज सालों बाद इस राज से पर्दा उठा है। फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने दोनों के रिश्ते पर चौंकाने वाली बात कही है। उनका दावा है कि करिश्मा और अभिषेक बच्चन एक दूसरे के लिए बने ही नहीं थे। अपने बयान में सुनील दर्शन ने कहा कि ये बात सच है कि अभिषेक और करिश्मा कपूर एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों ने तकरीबन 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन दोनों को देखकर कभी लगा नहीं कि ये एक साथ रह सकते हैं। सुनील ने बताया कि मैं खुद दोनों की सगाई में गया था लेकिन मैंने दोनों को सिर्फ आपस में झगड़ते हुए ही देखा था। दोनों ने फिल्म ‘हां मैंने भी प्यार किया’ में काम किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से पिट गई। फिल्म के साथ-साथ दोनों के रिश्ते पर भी फुल स्टॉप लग गया। फिल्म के शूटिंग के दौरान दोनों ही छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते हुए देखा गया।

5 साल तक किया डेट

करिश्मा बहुत अच्छी और चुलबुली हैं, वहीं अभिषेक बहुत शांत..। लेकिन फिर भी दोनों जब भी साथ में आते तो झगड़ते रहते थे। गौरतलब है कि रिश्ता टूटने के बाद कई तरह की बातें सामने आई थी लेकिन सच्चाई अलग ही है। अब फैंस को भी दोनों स्टार्स की शादी टूटने का कारण पता चल गया होगा। फिलहाल दोनों ही स्टार्स अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं। अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी की। दोनों की एक प्यारी बेटी आराध्या भी है। जबकि करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन से शादी की। दोनों के 2 बच्चे हुए लेकिन एक्ट्रेस का तलाक हो गया।