#KrishnaGRao: यश स्टारर फिल्म केजीएफ में अहम किरदार निभाने वाले इस कलाकार का निधन, यूजर ने दुख जताते हुए लिखा-‘‘KGF3 में उनकी कमी खलेगी।”

#KrishnaGRao: 70 वर्षीय एक्टर बढ़ती उम्र की वजह से बीमार चल रहे थे। इन्होंने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। एक्टर को घबराहट हो रही थी जिसके कारण उन्हें देर रात में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जिसके बाद इनका काफी समय तक इलाज चला लेकिन फिर डॉक्टर इन्हें बचा नहीं सके और इनका निधन हो गया। आइए जानते है इनके बारे में पूरी बातें

Avatar Written by: December 8, 2022 10:06 am

नई दिल्ली। यश स्टारर फिल्म केजीएफ किसने नहीं देखी होगी। यह फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल कर गई थी। इसमें हर एक किरदार को दर्शकों ने काफी सराहा था। अब केजीएफ फिल्म के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। रॉकी भाई की आंख खोलने वाले इस व्यक्ति अभिनेता कृष्णा जी राव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर काफी समय से बीमार चल रहे थे। 70 वर्षीय एक्टर बढ़ती उम्र की वजह से बीमार चल रहे थे। इन्होंने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। एक्टर को घबराहट हो रही थी जिसके कारण उन्हें देर रात में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जिसके बाद इनका काफी समय तक इलाज चला लेकिन फिर डॉक्टर इन्हें बचा नहीं सके और इनका निधन हो गया। आइए जानते है इनके बारे में पूरी बातें-

कृष्णा राव जी का निधन

बुधवार के दिन एक्टर कृष्णा राव ने इस दुनिया से विदा ले लिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे थे, लंबे समय से इनका इलाज चल रहा था जिसके बाद जब एक्टर बुधवार को एडमिट हुए थे उसके बाद इन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। केजीएफ फैंस ने इस फिल्म के चैप्टर-1 में देखा होगा कि रॉकी भईया की एक बुजुर्ग ने आंख खोली थी वह बुजुर्ग व्यक्ति कृष्णा राव ही थे, इसमें इन्होंने अंधे व्यक्ति का रोल अदा किया था जिसमें इनको माइन के वर्कस मारने के लिए ले जाते है और इसमें रॉकी भईया इस बुजुर्ग की जान बचाते है और माइन के वर्कस के मन से इन गुंडो का डर भी निकालते है बस यही से कहानी नया मोड़ ले लेती है।

यूजर्स ने जताया दुख

वहीं एक्टर की मौत की खबर जानने के बाद सोशल मीडिया पर हरकंप मच गया है, और सोशल मीडिया पर लोग इनकी मौत का दुख जता रहे हैं। एक यूजर ने इनकी मौत पर दुख जताते हुए लिखा- ”केजीएफ फ्रैंचाइजी में अहम भूमिका निभाने वाले कृष्णा जी राव अब इस दुनिया मे नहीं रहे। KGF3 में उनकी कमी खलेगी।”