एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां को मिला हॉस्पिटल में बेड, ट्वीट कर दिल्ली सरकार को कहा ‘थैंक यू’, जानें पूरा मामला

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे मुंबई में हैं और उनकी मां को दिल्ली में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने दिल्ली के सीएम से मदद की गुहार लगाई और उनकी गुहार सुन ली गई है।

Avatar Written by: June 13, 2020 3:45 pm

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे मुंबई में हैं और उनकी मां को दिल्ली में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने दिल्ली के सीएम से मदद की गुहार लगाई और उनकी गुहार सुन ली गई है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं। दिल्ली में उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि उनको किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया गया है। ना ही उन्हें रिपोर्ट मिली। ऐसे में उन्होंने दिल्ली के सीएम से मदद की गुहार लगाई।

एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “मेरी मां कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। मां और पापा दिल्ली में हैं। टेस्ट लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में हो चुका है और उन्होंने रिपोर्ट नहीं दी है। उन्होंने मेरे पापा को सिर्फ फोटो खींचने की अनुमति दी।”

उन्होंने आगे लिखा, “उम्मीद है कि संबंधित लोग इसे पढ़ेंगे और मेरी मां को वहां कुछ राहत मिलेगी। हमें आपकी मदद की जरूरत है।” दीपिका ने इसके साथ दिल्ली स्थित अपने घर का पता और पति रोहित गोयल का मोबाइल नंबर साझा किया है।

दीपिका ने अपने वीडियो में कहा

वीडियो में दीपिका ने कहा, “सर मेरी मम्मी की उम्र 59 साल है और वह दिल्ली में है, मेरे पापा के साथ। उनकी आज कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेडी हार्डिंग अस्पताल में उनका टेस्ट हुआ कुछ 4 या 5 दिन पहले। मगर रिपोर्ट उनको अभी तक हाथ में नहीं दी है। सिर्फ पापा को बोला की रिपोर्ट की फोटो खिंचकर ले जाइये। हमारे हाथ में रिपोर्ट नहीं है, तो हम उन्हें किसी अस्पताल में भी नहीं दिखा सकते। मुझे समझ नहीं आ रहा कि कैसे रिएक्ट करूं। मेरी मम्मी जोइंट फैमिली में रहती हैं। वह पहाड़ गंज में है। वहां 45 लोग एक साथ रहते हैं, मेरी दादी को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, पापा भी सस्पेक्टिड हैं।”

सरकार से गुहार लगाते दीपिका ने कहा, “समझ नहीं आ रहा मम्मी को यह कैसे हुआ है, क्योंकि मम्मी तो घर में ही रहती हैं। सब लोग कह रहे हैं घर पर ही रहें और ख्याल रखें, लेकिन घर पर रहकर हम उनका चेस्ट एक्स रे कैसे करवाएंगे। कहीं से कोई गाइडेंस नहीं मिल रही है। मैंने जहां भी बात की है, वहां सभी कह रहे हैं कि बैड फुल हैं। सब लोग डरे हुए हैं, इसलिए हमें आपकी मदद की जरूरत है।”

दीपिका की गुहार सुनी गई

दीपिका ने वीडियो में केजरीवाल सरकार से अपील की थी जो सुन ली गई। इसकी जानकारी दीपिका ने ट्वीट कर दी। अपने ट्वीट में उन्होंने सीएम को थैंक यू लिखा, ”मेरी वीडियो और ट्वीट पर तुरंत रेस्पॉन्स देने के लिए धन्यवाद। मेरी मां को गंगाराम हॉस्पिटल में बेड मिल गया है, उम्मीद है वो जल्द ठीक हो जाएंगी।”