newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra Jonas: बेटी मालती को लेकर वेकेशन पर पहुंचीं देसी गर्ल, गोद में लिए तस्वीरें की साझा

Priyanka Chopra Jonas: छह महीने की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को भी ले गई हैं। ये उनकी बेटी मालती की लाइफ की पहली वेकेशन है जिसे वो अपने मम्मी-पापा के साथ खूब एन्जॉय कर रही हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ छुट्टीयां एन्जॉय कर रही है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अंकाउट पर फैंस के साथ शेयर की है, जो कि खूब वायरल हो रही है। हालांकि प्रियंका अधिकतर अपने बिजी स्केड्यूल से टाइम निकाल कर हॉलिडे मनाने अपने पति निक जोनस, फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जाती रहती है। जिसकी तस्वीरें भी वह अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। सबसे अच्छी बात ये है कि एक्ट्रेस इस ट्रिप पर अपनी छह महीने की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को भी ले गई हैं। ये उनकी बेटी मालती की लाइफ की पहली वेकेशन है जिसे वो अपने मम्मी-पापा के साथ खूब इंजॉय कर रही हैं।

तस्वीर साझा करते हुए लिखा खूबसूरत कैप्शन

देसी गर्ल ने अब वेकेशन से अपनी बेटी की पहली झलक अपने फैंस को दिखाई है। इस तस्वीर में प्रियंका ने बड़े प्यार से अपनी गोद में मालती को लिए दिखाई दे रही हैं। साथ ही प्रियंका की 22 साल पहले की एक दोस्त भी उनके साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन में दिया, ’22 सालों का सफर आगे भी जारी है… हम अपने बच्चों के साथ.’

बेटी का चेहरा छुपा दिया

तस्वीर में प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा छुपा दिया है और उसपर दिल का इमोजी लगा दिया है। ऐसे में हर कोई प्रियंका चोपड़ा की बेटी की एक झलक पाने के लिए और उसका चेहरा देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहा था। प्रियंका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस को इस मां बेटी की क्यूट जोड़ी काफी पसंद भी आ रही है।

प्रियंका की अपकंमिंग फिल्में

अब बात प्रियंका की अपकमिंग फिल्मों की करे तो प्रियंका चोपड़ा की झोली फिल्मों से भरी पड़ी है। उनके पास बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों की फिल्में हैं। जहां वह बॉलीवुड की फिल्म जी ले जरा, और कल्पना चावला की बायोपिक में नजर आएंगी, वहीं वह हॉलीवुड फिल्म ‘Cinderella ‘में भी दिखाई देगीं।