नोरा फतेही ने दिखाए कुकिंग स्किल्स, Turkish Chef के साथ आग में बनाया खाया, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपना एक फनी वीडियो (Nora Fatehi Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किया है। जिसमें वो नई कला में हाथ आजमाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में वो दुबई के मशहूर टर्किश शेफ cznburak के साथ आग में खाना बनाती हुई नजर आ रही हैं।

Avatar Written by: January 18, 2021 1:20 pm
nora

मुंबई। एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपना एक फनी वीडियो (Nora Fatehi Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किया है। जिसमें वो नई कला में हाथ आजमाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में वो दुबई के मशहूर टर्किश शेफ cznburak के साथ आग में खाना बनाती हुई नजर आ रही हैं। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

nora

नोरा फतेही इन दिनों शेफ की ट्रेनिंग लेती नजर आ रही हैं। जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा फतेही शेफ के साथ आग में डिश बनाती नजर आ रही हैं। इतनी ही नहीं कुकिंग के साथ वो काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं, जो इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

उनकी इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ”ये फ्लिप बिल्कुल पोइंट पर था। थैंक्यू इस प्यारे सरप्राइज और इतनी अच्छी खातिरदारी के लिए।” उनका ये वीडियो फैंस द्वारा न सिर्फ पसंद किया जा रहा है बल्कि लोग इस पर काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनकी डांस वीडियो भी काफी पसंद किया जाता है। वो अकसर अपनी डांस वीडियो को शेयर करती रहती हैं। जिसे काफी पसंद किया जाता है।