डिंपल कपाड़िया की मां का निधन, बीमारी के चलते लंबे समय से अस्पताल में थीं भर्ती
बीमारी के चलते ही उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले बेट्टी, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और नितारा के साथ एक मल्टीप्लेक्स के बाहर नजर आई थीं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। वह 80 साल की थीं।
बीमारी के चलते ही उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले बेट्टी, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और नितारा के साथ एक मल्टीप्लेक्स के बाहर नजर आई थीं। हाल ही में बेट्टी ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
खबरें ऐसी भी आई थी कि डिंपल कपाड़िया अस्पताल में भर्ती हैं। इन पर चुप्पी तोड़ते हुए डिंपल खुद सामने आई थीं और तब उन्होंने बताया था कि उनकी मां बीमार हैं और उन्हें प्रार्थना की जरूरत है।